Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष, कन्या, वृश्चिक के लिए खास होगा शुक्रवार, मिलेगा इंक्रीमेंट, करेंगे प्यार का इजहार

Aaj 29 Nov ka Rashifal (Daily Horoscope) : मेष, कन्या, वृश्चिक के लिए खास होगा शुक्रवार (Friday) , मिलेगा इंक्रीमेंट, करेंगे प्यार का इजहार

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj 29 Nov ka Rashifal: शुक्रवार को ग्रहों की चाल कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। मेष राशि वालों को इंक्रीमेंट (Mesh Rashi)  मिल सकता है। तो वहीं कन्या राशि वालों को कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।

Advertisment

इसके अलावा वृश्चिक राशि वाले अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

बाकी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन क्या खास लेकर आएगा, पढ़ें आज शुक्रवार का राशिफल (Aaj Shukravar ka Rashifal) ।

मेष राशि का राशिफल

आपको प्रतिदिन मेडिटेशन करने से लाभ होगा। इससे आपके लिए अच्छा फायदा होगा। इन जातकों को सैलरी में इंक्रीमेंट मिल सकता है। ऑफिस में आपके जो पेंडिंग काम पड़े हैं उन्हें आप पहले ही निपटा लें।

वृषभ राशि का राशिफल

शुक्रवार को आप कहीं जानें की प्लानिंग कर सकते हैं। हो सकता है किसी शादी समारोह में भी शामिल हो जाएं। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

Advertisment

मिथुन राशि का राशिफल

अगर आप लवलाइफ में हैं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। हो सकता है आप आगे की प्लानिंग कर पाएं। अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको डाइट पर फोकस करना होगा। अगर आप शेयर मार्केट या कहीं और निवेश करते हैं तो आपके लिए फायदा होगा।

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि वालों को बहुत सोच समझकर आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है। आपको फिजूल खर्चे से बचकर अपने बजट के अनुसार फोकस करना होगा। यदि आप छात्र हैं तो आपको पॉजिटिव मानसिकता रखनी होगी। दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा।

सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि वालों को सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपको हेल्दी डाइट अपनानी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यालय में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। शुक्रवार को चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।

Advertisment

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि वालों को कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे। यदि आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं तो आपके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि का राशिफल

यदि आपकी राशि तुला है तो आप शुक्रवार को मौसम का मजा लेने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। लव लाइफ में हैं तो आप पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे। छुट्टियों का मजा लेने के लिए आप पैसा खर्च सकते हैं।

वृश्चिक राशि का राशिफल

यदि आप स्टूडेंट हैं और पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अच्छा मौका मिलेगा। आप आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। बात करने की चाहत पूरी हो सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: दिसंबर में पंचक कब से हैं: इसमें कहीं आप भी तो नहीं करने वाले ये काम, कब समाप्त होंगे पंचक, जानें सब कुछ

धनु राशि का राशिफल

यदि आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको दोस्तों की मदद मिल सकती है। आर्थिक परेशानी दूर होगी। माता पिता को खुश करने के लिए कुछ अच्छा प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि वालों का नया क्रश सामने आ सकता है। हो सकता है किसी शादी समारोह में शामिल होने का मौका मिले। विदेश यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए तैयारी करना आसान होगा।

कुंभ राशि का राशिफल

अगर आप पुराने निवेश से लाभ लेना चाहते हैं तो आपको मौका मिल सकता है। आपको काम करने के दौरान जरूरी नियमों का पालन करना होगा। आपको हेल्दी रहने के लिए प्रतिदिन एक्सरसाइज करने की सलाह दी जा रही है। बच्चों और परिवार के साथ दिन बिता पाएंगे।

मीन राशि का राशिफल
मीन राशि के कुछ लोग लंबी ट्रिप प्लान कर स​कते हैं। यदि आप छात्र हैं तो आप टीचर को अपनी पढ़ाई से खुश करेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। दिन शुभ समाचार लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें: Mangal Vakri Dec 2024: सावधान! पहले से ज्यादा उग्र होने वाले हैं मंगल! नीच राशि में बैठ कर चलेंगे उल्टी चाल, पढ़ें असर

daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal 29 nov ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें