Advertisment

11 Sep ka Rashifal: इन जातकों को गाय को हरा चारा खिलाने से होगा लाभ, कर्क को मिलेगा भाग्य का साथ

Rashifal: मेष को गाय को हरा चारा खिलाने से होगा लाभ, कर्क को मिलेगा भाग्य का साथ बुधवार का दिन कुछ जातकों के लिए बेहद

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-11-Sep-2024

Rashifal-11-Sep-2024

11 Sep ka Rashifal : बुधवार का दिन कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला हैं मेष राशि वाले यदि गाय को हरा चारा खिलाएंगे तो लाभ होगा। तो वहीं कर्क को भाग्य का साथ मिलेगा।

Advertisment

मेष राशि – mesh 
धन आने में (Rashifal 11 September 2024)  कमी आएगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके संतान के भाग्य में परिवर्तन आ सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।

वृष राशि vrash
आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो सकेगा। राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। आपके सुख में वृद्धि होगी। लोगों के बीच में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य थोड़ा कम साथ देगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा बहुत खराब हो सकता है।

मिथुन राशि mithun 
शुक्रवार को मंदिर में जाकर किसी ब्राह्मण को कपड़े का दान दें। आपका अपने भाइयों से अच्छा संबंध रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य साथ देगा। आपके शत्रुओं का पतन होगा।

Advertisment

कर्क राशि kark 
संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा उत्तम चलेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाइयों से बुराई हो सकती है। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। धन आने के संभावना है। भाग्य आपका साथ दे सकता है।

सिंह राशि singh 
शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह संबंध आ सकते हैं। धन आने की कम संभावना है। कार्यालय में आपको असहयोग का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि kanya 
भाइयों से संबंध ठीक रहेगा। अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। भाग्य कम साथ देगा। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है।

Advertisment

तुला राशि tula 
गाड़ी चलाते वक्त आपको अत्यंत सावधान रहना चाहिए। भाइयों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। रूद्राष्टक का पाठ करें। आपके पास धन आने का उत्तम योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। आपके सुख में वृद्धि होगी। आप कोई सामान खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि vrashchik 

आपकी शासकीय कार्यालयों में कार्यों की प्रगति अच्छी रहेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी कार्यालयीन प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।

धन आने की कार्यों में बाधा आएगी। परंतु धन थोड़ा बहुत आएगा। सुख में कमी आएगी। शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारियों को चावल का दान दें।

Advertisment

धनु राशि dhanu 
काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। भाग्य तीव्र गति से कार्य करेगा। कार्यालय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर राशि makar 
भगवान शिव का अभिषेक करवाएं और प्रतिदिन स्वयं भी अभिषेक करें। कोई भी फल की प्राप्ति परिश्रम के कारण ही होगी परिश्रम के बगैर सफलता नहीं मिलेगा मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशि kumbh
भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में कमी आएगी। धन आने का सामान्य योग है। बृहस्पतिवार का व्रत करें तथा मंदिर में जाकर पूजन करें। आपके जीवन साथी को सफलता का योग है। आपका भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि meen 
आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। शनिवार का व्रत करें उसी दिन शनिदेव की पूजा भी करें। भाइयों के साथ संबंध खराब होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। नए शत्रु बनेंगे।

यह भी पढ़ें: 

Surya Gochar Effect: 16 सितंबर से इन पांच राशियों के अच्छे दिन शुरू, नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट लेकर आएगा ये ग्रह

Astrology Hindi News 11 sep ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें