Advertisment

Aadhaar Update In Schools: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट की टेंशन खत्म, अब स्कूल वालों की होगी जिम्मेदारी

Aadhaar Update In Schools: 5 से 7 साल की उम्र के बच्चों के आधार कार्ड स्कूल में अपडेट किए जाएंगे। UIDAI इसकी तैयारी कर रहा है, अगले 3 महिने ये योजना शुरू हो जाएगा aadhaar-update-in-schools-5-7-year-kids-biometric-uidai-initiative-hindi-news-azx

author-image
Ashi sharma
Aadhaar Update In Schools

Aadhaar Update In Schools

Aadhaar Update In Schools: आज के समय में आधार कार्ड एक ज़रूरी दस्तावेज़ है। बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर स्कूल में एडमिशन तक, हर जगह आधार कार्ड की ज़रूरत पड़ती है। बड़ों से लेकर बच्चों तक, हर नागरिक के लिए यह एक जरूरी दस्तावेज है। UIDAIने इस संबंध में एक बड़ी योजना तैयार की है।

Advertisment

अब 5 से 7 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट उनके स्कूल में ही हो जाएगा, जिससे उन्हें आधार सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इससे देश के 7 करोड़ से ज्यादा बच्चों को फायदा होगा, जिनका आधार अभी तक अपडेट नहीं हुआ है।

क्यों जरूरी है बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट?

5 साल की उम्र के बाद बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करना मेंडेटरी है। इसे Mandatory Biometric Update (MBU) कहा जाता है, जिसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो अपडेट किए जाते हैं।

अगर 7 साल की उम्र तक आधार अपडेट नहीं किया जाता है, तो कार्ड इनएक्टिव हो सकता है और बच्चे को सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप और स्कूल में एडमिशन जैसे वेनिफिट नहीं मिलेंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें-SBI UPI Service Down: SBI कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर, 22 जुलाई को नहीं कर पाएंगे UPI से पेमेंट, ऐसे करें पेमेंट

स्कूलों में भेजी जाएंगी बायोमेट्रिक मशीनें

UIDAIकी योजना के अनुसार, हर ज़िले में बायोमेट्रिक मशीनें भेजी जाएंगी, जिन्हें एक स्कूल से दूसरे स्कूल ले जाकर बच्चों के आधार कार्ड अपडेट किए जाएंगे।

2 महीने में शुरू होगा काम

UIDAIके CEO भुवनेश कुमार ने जानकारी दी है कि इस योजना को अगले 2 महीनों में शुरू किया जा सकता है। पहले फेज में यह प्रोसेस उन स्कूलों से शुरू होगी जहां ज्यादा बच्चे हैं।

Advertisment

7 करोड़ से ज्यादा बाल आधार अपडेट नहीं

अधिकारी के अनुसार, 7 करोड़ से ज़्यादा बच्चों का आधार में बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हुआ है। इस के चलते UIDAI ने यह फैसला किया और अब विभाग चाहता है कि स्कूल इस प्रोसेस को जल्दी पूरा करें।

बिना अपडेट के बंद हो सकता है आधार

UIDAIने सोशल मीडिया पर पेरेंट्स और गार्जियन को लगातार चेतावनी दे रहा है कि वे अपने बच्चों के आधार कार्ड समय पर अपडेट करवाएं वरना, उनके आधार कार्ड इनएक्टिव हो सकते हैं और उन्हें DBT बेनिफट, स्कॉलरशिप, एग्जाम और स्कूल एडमिशन जैसी सुविधा नही मिलेगी।

अभी फ्री, बाद में देना होगा चार्ज

  • 0 से 5 साल के बच्चों का आधार कार्ड बिना बायोमेट्रिक के बनता है।
  • 5-7 साल में पहला बायोमेट्रिक में अपडेट कराना मेंडेटरी है। ये प्रोसेस पूरी तरह फ्री है।
  • यदि 7 साल के बाद अपडेट नहीं कराया तो अपडेट करवाने में 100 रुपये चार्ज लगेगा
Advertisment

यह भी पढ़ें- Bangladesh Fighter Jet Crash: बांग्लादेशी वायुसेना का एफ-7 लड़ाकू विमान स्कूल पर गिरा, एक की मौत

यूटिलिटी फोटो यूटिलिटी न्यूज इन हिंदी यूटिलिटी न्यूज यूटिलिटी इमेड यूआईडीएआई बाल आधार अपडेट बाल आधार फ्री आधार अपडेट काम की खबर आधार कार्ड Why Aadhaar Update Is Important? Process Of Baal Aadhaar What Is Baal Aadhaar? Utility Photo utility news in hindi utility news Utility Latest News Update Utility Ki Khabar Utility Image UIDAI X Post UIDAI Plan UIDAI Alert twitter social media news in hindi kaam ki khabar How Update My Baal Aadhaar Free Aadhaar Update Child Aadhaar business news Blue Aadhaar Update Baal Aadhaar Update Free Baal Aadhaar Colour Baal aadhaar Aadhaar Update Process Aadhaar Update In School aadhaar update Aadhaar Of 5 Year Chind Aadhaar News In Hindi Aadhaar Center Aadhaar Card Alert #AadhaarCard
Advertisment
चैनल से जुड़ें