Advertisment

UIDAI 2025: आधार का नया चेहरा खोज रहा है UIDAI, 1 लाख तक के इनाम के साथ देशभर में शुरू हुआ ‘मास्कट डिजाइन कॉन्टेस्ट’

UIDAI Aadhaar Mascot Design Contest 2025 Details Update जिसमें देशभर के नागरिक भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य UIDAI का एक ऐसा आधिकारिक मास्कट तैयार करना है जो आधार की पहचान, सुरक्षा, भरोसा और सेवा की भावना को दर्शाए।

author-image
anjali pandey
UIDAI 2025: आधार का नया चेहरा खोज रहा है UIDAI, 1 लाख तक के इनाम के साथ देशभर में शुरू हुआ ‘मास्कट डिजाइन कॉन्टेस्ट’

UIDAI Mascot Design Contest 2025: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने पूरे देश के रचनात्मक दिमागों के लिए एक सुनहरा मौका खोला है। संस्था ने MyGov प्लेटफॉर्म पर 'आधार मास्कट डिजाइन प्रतियोगिता' शुरू की है, जिसमें देशभर के नागरिक भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य UIDAI का एक ऐसा आधिकारिक मास्कट तैयार करना है जो आधार की पहचान, सुरक्षा, भरोसा और सेवा की भावना को दर्शाए।

Advertisment

क्या है इसका उद्देश्य

[caption id="attachment_922268" align="alignnone" width="780"]UIDAI Mascot Design Contest 2025 UIDAI Mascot Design Contest 2025[/caption]

UIDAI का कहना है कि यह मास्कट संस्था का विजुअल एम्बेसडर (Visual Ambassador) बनेगा, जो सभी उम्र के लोगों के लिए आधार की पहचान को और भी आत्मीय, सरल और आकर्षक बनाएगा। यह डिज़ाइन आधार के मूल मूल्यों भरोसा (Trust), समावेशन (Inclusivity), सशक्तिकरण (Empowerment) और डिजिटल नवाचार (Digital Innovation) को प्रदर्शित करेगा।

आवेदन प्रक्रिया और शर्तें

प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं चाहे वे व्यक्तिगत रूप से हों या टीम के रूप में। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक मौलिक डिजाइन भेज सकता है। डिजाइन के साथ मास्कट का नाम और एक छोटा कॉन्सेप्ट नोट (विवरण) देना होगा। एंट्रीज केवल MyGov वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। डिजाइनों का मूल्यांकन क्रिएटिविटी, मौलिकता, सौंदर्य अपील और UIDAI के मूल्यों से सामंजस्य के आधार पर किया जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:Aadhaar Card:1 नवंबर से बदल रहे हैं आधार कार्ड के नियम, किसका बंद होगा आधार कार्ड, घर बैठे मिलेगी ये सुविधा, जानें सबकुछ

इनाम और पुरस्कार

UIDAI ने प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है

पहला पुरस्कार: ₹50,000

दूसरा पुरस्कार: ₹30,000

तीसरा पुरस्कार: ₹20,000

साथ ही विजेताओं को प्रशंसा प्रमाणपत्र (Certificate of Recognition) भी दिया जाएगा। इसके अलावा, मास्कट के नाम के लिए चुनी गई शीर्ष प्रविष्टियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

आखिरी तारीख

प्रतियोगिता के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। UIDAI ने देश के युवाओं, कलाकारों और डिजाइनर्स से आग्रह किया है कि वे अपनी क्रिएटिविटी के जरिए आधार की यात्रा में “समावेशन और सशक्तिकरण” का नया अध्याय जोड़ें।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Sugarcane Price Hike: योगी सरकार ने बढ़ाया गन्ने का मुल्य,30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा, अगेती प्रजाति 400, सामान्य को 390

UIDAI मास्कट प्रतियोगिता आधार मास्कट डिजाइन UIDAI कॉन्टेस्ट MyGov प्रतियोगिता आधार का नया चेहरा UIDAI इनाम आधार डिजाइन कॉम्पिटिशन UIDAI 2025 आधार सशक्तिकरण UIDAI अपडेट UIDAI आधार प्रतियोगिता UIDAI न्यूज़ सरकारी कॉन्टेस्ट
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें