Advertisment

Gold-Silver today: सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में भी कमी, जानें आपके शहर में क्या हैं सोने के रेट?

Gold-Silver today: सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में भी कमी, जानें आपके शहर में क्या हैं सोने के रेट?, a significant fall in gold decrease in the price of silver know what are the rates of gold

author-image
Shreya Bhatia
Gold-Silver today: खुशखबरी, सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी की चमक भी घटी, जानिए क्या हैं आज के दाम

नई दिल्ली। (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 89 रुपये की गिरावट के साथ 46,167 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,256 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 222 रुपये की गिरावट के साथ 67,926 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,148 रुपये रहा था।

Advertisment

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.02 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने से सोने में गिरावट का रुख रहा। 21 जून के बाद के सबसे निचले स्तर 1,770.36 डॉलर को छूने के बाद हाजिर सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,775.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 1,775.70 डॉलर पर आ गया।

हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य
केंद्र सरकार की तरफ से सोने के आभूषण की हॉलमार्किंग अब अनिवार्य हो गया है। इसका मतलब ये हुआ कि उसके बाद कोई भी ज्वेलर्स बिना हॉलमार्किंग के सोने के आभूषण नहीं बेच पाएंगे। फिलहाल ये नियम देश के चुनिंदा ऐसे 256 ज़िलों में लागू हुआ है। इन जिलों में सोने की जांच के लिए सेंटर बनाए गए हैं। सरकार की कोशिश है कि इसे जल्द पूरे देश में लागू कर दिया जाए।

जानें आपके शहर में सोना-चांदी का भाव

नई दिल्ली 

22 कैरेट सोने के भाव 46,150 रुपये
चांदी के दाम 68,000 रुपये किलो

मुंबई

22 कैरेट सोने के रेट  46,160 रुपये
चांदी के दाम 68,000 रुपये प्रति किलो

कोलकाता

22 कैरेट सोना 46,670 रुपये
चांदी 68,000  रुपये प्रति किलो

चेन्नई

22 कैरेट सोना 44,350 रुपये
चांदी-  73,300 रुपये प्रति किलो

trend ahea Sone Ke Bhav sone ka taza bhav silver rates Rise Silver rate today Silver Price Today Indore Silver Price Today silver ke rate silver jwellery Personal Finance news in Hindi national capital Latest commodity News Jewellery Holding limit Income tax rules for Gold Heavy fall in gold silver gold today price Gold storage limit gold silver rate today Gold silver price today in hindi Gold Silver Price Today gold silver price in hindi gold silver price Gold reserve gold rate today gold rate list Gold Rate Gold prices Increased gold price update Gold Price Today Gold Price News gold price increased gold price 11 may 2021 gold price gold jwellery Gold Jewellery holding Gold holding limit Gold holding Gold and Silver Rate Today Gold commodity News in Hindi commodity Headlines CBDT Gold rules Aaj Ka Sone Ka Bhav aaj ka gold price aaj ka chandi ka bhav aaj chandi ki kimat 3gold price 22-24 carat gold rate 22 carat gold rate today 11 may gold rate 10 grams gold rate today
Advertisment
चैनल से जुड़ें