Advertisment

Delhi में फ्लाईओवर में हो गया गड्ढा...चपेट में आया ऑटो वाला,देखें Video

author-image
Bansal news

दिल्ली में बाढ़ के बीच गुरुवार सुबह अलीपुर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। NH-44 पर अलीपुर के पास फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ऑटो का अगला हिस्सा गड्ढे में फंस गया, जिससे ड्राइवर घायल हो गया। उसे तुरंत हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने फ्लाईओवर को यातायात के लिए बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। NH-44 बेहद व्यस्त मार्ग है और अगर यह हादसा कुछ देर बाद होता तो बड़ी संख्या में वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें