Advertisment

Salman Khan House Firing: सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में आरोपी युवक ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

Salman Khan House Firing: फायरिंग करने वालों को हथियार सप्लाई करने वाले युवक अनुज थापन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

author-image
Bansal news
Salman Khan House Firing: सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में आरोपी युवक ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

हाइलाइट्स

  • सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़
  • हथियार सप्लाई करने वाले युवक ने की आत्महत्या
  • 6 दिन से पुलिस कस्टडी में था युवक
Advertisment

Salman Khan House Firing: एक्टर और भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग (Salman Khan House Firing) के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

सलमान  के घर के बाहर फायरिंग (Salman Khan House Firing) करने वालों को हथियार सप्लाई करने वाले युवक अनुज थापन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

दरअसल, अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में चादर से फांसी लगा ली थी। उसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

पिछले महीने गिरफ्तार हुआ था अनुज

बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस (Salman Khan House Firing) में 25 अप्रैल को अनुज और सुभाष चंदर को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी पंजाब में की गई थी। दरअसल, दोनों अनुज और सुभाष ने ही हथियार मुहैया करवाए थे।

15 मार्च को किए थे हथियार डिलीवर

दोनों ने 15 मार्च को पनवेल में सागर पाल और विक्की गुप्ता नाम के लड़कों को दो पिस्टल डिलीवर की थीं। उसके बाद विक्की और सागर ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग (Salman Khan House Firing) की थी।

फायरिंग (Salman Khan House Firing) करने वाले विक्की और सागर को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था।

Advertisment

लॉरेंस बिश्नोई के लिए करता था काम

मृतक अनुज पंजाब के अबोहर का रहने वाला था। अनुज गांव में ट्रक में हेल्पर के तौर पर काम किया करता था।

वहीं, दूसरा आरोपी सुभाष भी पंजाब के अबोहर का रहने वाला है। सुभाष पेश से किसान है। अनुज और सुभाष पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम कर रहे थे।

7.8 बोर की बंदूक से की गई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक फायरिंग वाली बंदूक 7.6 बोर की थी। दरअसल, फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: इस दिन शुरू हो रहा आपका पसंदीदा शो, लेकिन है एक नया ट्विस्ट, जानें कौन से सेलेब्स ले रहे हिस्सा?

Datia के इस मंदिर में दर्शन नहीं कर सकतीं सुहागिन महिलाएं, जानें Devi Parvati के इस रूप के पीछे की असल कहानी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें