Advertisment

Fire in AIIMS Delhi: अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों को किया गया शिफ्ट

Fire in AIIMS Delhi: अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों को किया गया शिफ्ट, A huge fire broke out in the emergency ward of AIIMS Delhi patients were shifted

author-image
Shreya Bhatia
Fire in AIIMS Delhi: अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग, वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों को किया गया शिफ्ट

दिल्ली के AIIMS अस्पताल में सोमवार को इमरजेंसी वॉर्ड के पास ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 7 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग सुबह 5 बजे के आसपास लगी थी। घटना के बाद मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया। वेंटिलेटर पर मौजूद मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया। इस दौरान बाहर खड़े मरीजों का डॉक्टर इलाज करते रहे। जानकारी के मुताबिक, सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर हौज खास पुलिस स्टेशन में एम्स में आग लगने की सूचना दी गई। एम्स अस्पताल के एक कमरे से धुआं और चिंगारी निकलते हुए देखी गई थी। सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थिति अब सामान्य और नियंत्रण में है। इस घटना में  न तो कोई हताहत हुआ है और न ही किसी व्यक्ति को कोई चोट आई है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1409353191209148419

https://twitter.com/sandipseth/status/1409328402037760000

हिंदी न्यूज़ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फायर ब्रिगेड दिल्‍ली न्‍यूज दिल्ली एम्स दिल्ली एम्स में आग लगी एम्स दिल्ली एम्स आग एम्स अस्पताल में आग state south Delhi Police news in hindi News new-delhi-city-crime national news Latest Delhi News in Hindi hindi news Fire in AIIMS Delhi fire in aiims fire brigade vehicles fire brigade Fire delhi top news delhi top Delhi News in Hindi Delhi News Delhi Hindi Samachar Delhi Fire News Delhi crime delhi aiims delhi AIIMS Fire aiims delhi AIIMS A fire broke out at aiims
Advertisment
चैनल से जुड़ें