Advertisment

बड़े तालाब में उतराता मिला मासूम बच्ची का शव, मचा हड़कंप

author-image
Pooja Singh
बड़े तालाब में उतराता मिला मासूम बच्ची का शव, मचा हड़कंप

भोपाल: वीआईपी रोड (VIP road) स्थित बड़े तालाब में तालाब (Bada talab) में शुक्रवार की सुबह एक मासूम बच्ची का शव उतराता मिला है। इसकी जानकारी लोगों ने फोनकर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तलैया थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

Advertisment

गोताखोरों ने निकाला बाहर

दरअसल शुक्रवार की सुबह लोगों ने जैसे ही बच्ची का शव पानी में उतराता देखा तो हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग देखते के लिए इकट्ठे हो गए। इसी दौरान किसी ने फोनकर तलैया पुलिस को घटना की जानकारी दी। शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। अभी फिलहाल मासूम की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें