Advertisment

Indore news: महू के जंगलों में नजर आया तेंदुओं का झुंड, मचा हड़कंप, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Indore news: महू के जंगलों में नजर आया तेंदुओं का झुंड, मचा हड़कंप, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट a-flock-of-leopards-was-seen-in-the-forests-of-Mhow-a-commotion-the-forest-department-issued-an-alert

author-image
Bansal News
Indore news: महू के जंगलों में नजर आया तेंदुओं का झुंड, मचा हड़कंप, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

इंदौर। महू सब रेंज के जंगल झिकियाखेड़ी और ग्राम भरोगा के जंगल लोधिया में एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुओं का झुंड दिखा है। इस खबर के बाद वहां आस-पास के गांवों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल भगोरा के जंगलों में दो जगह तीन-तीन तेंदुओं ने गाय का मिलकर शिकार किया था। इसके बाद से वन विभाग ने कैमरे खंगाले तो झुंड में तेंदुए नजर आए। इसके बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के बाद आस-पास के जंगलों में मवेशी चराने वाले ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। बता दें कि यहां पिछले समय तेंदुओं की मूवमेंट देखी गई थी। इसके बाद अब तेंदुओं का झुंड वन विभाग के कैमरों में कैद हुआ है।

Advertisment

प्रदेश में सबसे ज्यादा तेंदुए
बता दें मप्र वन्यजीवों के संरक्षण में सबसे आगे हैं। मप्र में वाघों के बाद अब तेंदुए भी देश में सबसे ज्यादा पाए गए हैं। प्रदेश में तेंदुओं की संख्या इतनी अधिक है कि अन्य राज्य आस-पास भी नहीं है। वर्तमान में प्रदेश में 3421 तेंदुए हैं। बता दें कि प्रदेश में वाघों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पिछले दिनों कई जगहों पर वाघों के हमलों की खबरें सामने आईं थीं।

wagh in mp vanya jeev vagh in groups seen today news Bansal tiger state tiger sanrakshan News mp jungle mahu van kshetra jungle vagh forest Department CG Breaking News Breaking News Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें