2016 में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक ही मिशन में 20 उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रचा था। यह प्रक्षेपण 22 जून, 2016 को श्रीहरिकोटा से किया गया था। इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) का उपयोग करके इन उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा था। 2009- 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया। 1984- लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी। 1939- सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। 1932- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का जन्म हुआ। 1900- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का जन्म हुआ। 1865- डॉ डब्ल्यू जी ग्रेस ने प्रथम श्रेणी की क्रिकेट की शुरुआत की। 1555- हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया।