CG BJP Mayors Property: छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस का एक भी मेयर पद पर जीत का खाता नहीं खोल पाए। इनमें सबसे बड़ी जीत रायपुर से मीनल चौबे (CG BJP Mayors Property) और सबसे छोटी जीत चिरमिरी से रामनरेश राय की हुई है। आइए जानते हैं इन नवनिर्वाचित मेयर की संपत्ति, शिक्षा, आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी पृष्ठभूमि के बारे में।
बीजेपी के सभी 10 नवनिर्वाचित मेयर में से 5 करोड़पति (CG BJP Mayors Property) हैं। शिक्षा के मामले में 5 मेयर ग्रेजुएट हैं, जबकि एक एलएलबी, एक 12वीं पास, एक 5वीं पास और एक साक्षर हैं। आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो केवल एक मेयर पर आपराधिक मामला दर्ज है, जबकि बाकी सभी मेयर बेदाग हैं। 10 में से 4 मेयर पर कर्ज है, जो उन्होंने अपने शपथ पत्र में घोषित किया है।
बीजेपी के नवनिर्वाचित मेयर की विस्तृत जानकारी
रायपुर: मीनल चौबे
संपत्ति: 500 ग्राम सोना (लगभग 40 लाख रुपए), 7.54 लाख रुपए नकद।
शिक्षा: ग्रेजुएट।
पृष्ठभूमि: तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष भी रहीं।
बिलासपुर: पूजा विधानी
संपत्ति: 1.77 करोड़ रुपए।
शिक्षा: ग्रेजुएट।
पृष्ठभूमि: 1996 से बीजेपी (CG BJP Mayors Property) की सक्रिय सदस्य, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं।
दुर्ग: अलका बाघमार
संपत्ति: 5.27 करोड़ रुपए।
शिक्षा: ग्रेजुएट।
पृष्ठभूमि: बीजेपी जिला उपाध्यक्ष, सांसद विजय बघेल की रिश्तेदार।
रायगढ़: जीवर्धन चौहान
संपत्ति: 20 हजार रुपए नकद, 10 तोला सोना (8 लाख रुपए)।
शिक्षा: 12वीं पास।
पृष्ठभूमि: अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री।
राजनांदगांव: मधुसूदन यादव
संपत्ति: 12 लाख रुपए का सोना, 30 लाख की मकान, 35 लाख की कृषि भूमि।
शिक्षा: ग्रेजुएट।
पृष्ठभूमि: पूर्व सांसद (CG BJP Mayors Property) और महापौर, पूर्व सीएम रमन सिंह के करीबी।
आपराधिक रिकॉर्ड: अनमोल इंडिया कंपनी की स्कीम के प्रचार के आरोप में एफआईआर दर्ज है।
अंबिकापुर: मंजूषा भगत
संपत्ति: 21 लाख रुपए (खुद की), 20 लाख रुपए (पति की)।
शिक्षा: 12वीं पास।
पृष्ठभूमि: बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता।
कोरबा: संजू देवी राजपूत
संपत्ति: 4.30 लाख रुपए (खुद की), 2.75 लाख रुपए (पति की)।
शिक्षा: साक्षर।
पृष्ठभूमि: बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी हुई हैं।
धमतरी: जगदीश रोहरा
संपत्ति: 2.38 लाख रुपए नकद, 2.31 करोड़ रुपए के शेयर और बॉन्ड।
शिक्षा: ग्रेजुएट।
पृष्ठभूमि: बीजेपी के प्रदेश महामंत्री।
चिरमिरी: रामनरेश राय
संपत्ति: 32 लाख रुपए।
शिक्षा: 5वीं पास।
पृष्ठभूमि: बीजेपी के वरिष्ठ नेता।
जगदलपुर: संजय पांडे
संपत्ति: 48,750 रुपए नकद, 170 ग्राम सोना (7.65 लाख रुपए)।
शिक्षा: एलएलबी।
पृष्ठभूमि: ABVP से राजनीति की शुरुआत, 4 बार पार्षद रह चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव: नगरीय निकाय चुनाव में करारी हार के बाद संगठन में हो सकता है बड़ा फेरबदल, मिले संकेत
जनता ने अपने लिए चुना बेदाग मेयर
छत्तीसगढ़ के नगर निगम चुनाव में बीजेपी (CG BJP Mayors Property) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 10 मेयर पदों पर जीत हासिल की है। इन मेयर की संपत्ति, शिक्षा और पृष्ठभूमि विविधतापूर्ण है। अधिकांश मेयर बेदाग हैं और उन्होंने अपनी संपत्ति और कर्ज का विवरण शपथ पत्र में घोषित किया है। यह जीत बीजेपी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान करती है। वहीं बीजेपी के बेदाग कैंडिडेट्स को चुनावी मैदान में उतारने से जनता ने उन पर भरोसा जताया है। और 10 की दस मेयर पद ही बीजेपी की झोली में डाल दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Khaas Mulakat: पैरेंट्स, अपना शहर, महाकुंभ और एक्टिंग को लेकर क्या बोले Vidyut Jamwal?