MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर निजी जीवन ही जीना पसंद करते हैं और इसके लिए वो खुद को सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से दूर रखते हैं। यही वजह है कि धोनी कभी भी ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं। लेकिन इस बार धोनी ने फेसबुक पर लाइव आने की जानकारी दी है।
बता दें कि धोनी ने 25 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह रविवार दोपहर दो बजे लाइव आएंगे और इस दौरान वो कुछ शानदार न्यूज शेयर करेंगे। हालांकि इस बात की जानकारी किसी को नहीं है कि धोनी क्या ऐलान करने वाले हैं। गौरलतब है कि सोशल मीडिया पर धोनी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि हजारों यूजर्स उनके लाइव आने का इंतजार करेंगे।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है और वे भारत के सफलतम कप्तान में शुमार है।