राजस्थान। Rajasthan Food Poisoning Update इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कोटा में एक आश्रम में दूषित भोजन खाने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य बीमार हैं। जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
कलेक्टर ने दी जानकारी
आपको बताते चलें कि, इस घटना पर जिला कलेक्टर कोटा ने जानकारी देते हुए कहा कि, “अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 लोगों को भर्ती कराया गया है।”खाने की जांच हुई है ये लोग बोरवेल के पानी का इस्तेमाल करते हैं हमें प्राथमिक रूप से पानी को लेकर आशंका है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है। जांच कराई गई है, मेडिकल टीम को यहीं पर छोड़ा गया है।
राजस्थान: कोटा में एक आश्रम में दूषित भोजन खाने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य बीमार हैं।
DC ने कहा, “अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 लोगों को भर्ती कराया गया है।” pic.twitter.com/Jf7kKthok5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022
CMHO ने दी जानकारी
आपको बताते चलें कि, भूपेंद्र सिंह तोमर CMHO कोटा, राजस्थान ने बताया कि, हमने निरीक्षण किया है, फूड सैंपलिंग और वाटर सैंपलिंग का तुरंत आदेश दिया गया है। निरीक्षण के उपरांत पाया गया जिन लोगों ने सीधे वाटर सप्लाई का पानी पिया है उनकी तबियत बिगड़ी है और RO का पानी पीने वाले ठीक हैं। जांच की जा रही है।