भोपाल। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा VD Sharma Statement ने कहा कि मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव परिणाम आए हैं। इन चुनाव के परिणाम देख कर मुझे गर्व होता है, जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ बूथ पर मेहनत की। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख से लेकर पन्ना समिति तक के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है कि आज मध्य प्रदेश के अंदर नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में ऐतिहासिक बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिला है
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को तो बधाई देता हूं, साथ में मध्य प्रदेश के उन सभी मतदाता भाई बहनों का भी धन्यवाद। जिन्होंने बीजेपी को अपार समर्थन दिया है। इसके लिए उनको भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है…भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व है। हम सब मिलकर उस जिम्मेदारी को जनता के प्रति ज्यादा जवाबदेह बनकर काम करेंगे। यह जो जीत है संगठन तंत्र की मजबूती, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, हमारी नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास का आधार है। हमारे प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री की गरीब कल्याण की जो योजनाएं है। गरीबों का जीवन स्तर बदलने का जो अभियान इस देश में भारतीय जनता पार्टी ने लिया है। वह दिखाई देता है । जनता ने नगर निगम चुनाव में अपार समर्थन दिया है। सभी को बहुत बधाई।