बिहार Lalu Prasad Yadav Health इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर राजद नेता लालू प्रसाद यादव को आज सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल अपने घर पर सीढ़ियों से गिरने के बाद उनके दाहिने कंधे में मामूली फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
जानें केसे हुआ था हादसा
आपको बताते चलें कि, शनिवार की रात लालू प्रसाद अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे। उसी समय सीढ़ी पर पैर फिसल गया और वे गिर गए। उन्हें उठाकर बिछावन पर लिटाया गया। रात में ही डॉक्टर को दिखाया गया। तत्काल दवा देकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन सुबह होते-होते उनकी परेशानी बढ़ गई। इसके बाद उनकी जांच कराई गई। एमआरआई भी कराई गई। जांच में कंधा टूटने की रिपोर्ट आई। इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। इलाज जारी है।
करा सकते है किडनी ट्रांसप्लांट
आपको बताते चलें कि, राजद प्रमुख ने सिंगापुर में अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराने की इच्छा जाहिर की थी। बताया जाता है कि वह पिछले 1 साल से सिंगापुर के डॉक्टर के संपर्क में हैं। जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट कराएंगे। यहां पर पटना के पारस अस्पताल डॉ. आसिफ रहमान चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि, लालू यादव जी देर रात यहां आए थे। कंधे में चोट और पुरानी बीमारियों के चलते उनकी स्थिति अस्थिर थी। हमारे डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मरीज की स्थिति अभी स्थिर है। यह कहना मुश्किल है कि उनको छुट्टी कब मिलेगी।