India Monsoon 2022: देश में जहां पर मानसून के इंतजार में सभी है वहीं पर कई राज्यों में बारिश जून में ही रंग दिखाने लगी है असम-मेघालय में भारी बारिश (Assam-Meghalaya Heavy Rain) ने कोहराम मचा कर रख दिया है तो वही कई राज्यों में अभी भी प्री मानसून की दस्तक हुआ है।
असम में बारिश से 62 लोगों की मौत
आपको बताते चलें कि, असम में भारी बारिश बाढ़ और लैंडस्लाइड से असम में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मेघालय में 19 लोगों की मौत हो गई है। यहां पर बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। असम में 32 जिलों में 31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग 1.56 लाख लोग 514 राहत शिविरों में हैं। बाढ़ के कारण कई हजार हेक्टेयर खेत बर्बाद हो गए हैं।
जानें और राज्यों का हाल
राजस्थान-
राज्य में राजस्थान के मौसम की बात की जाए तो, प्री मानसून की बारिश के कारण नदियां-नाले उफान पर हैं। यहां पर बारिश की दस्तक से मौसम केंद्र जयपुर ने टोंक, करौली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जयपुर शहर, जोधपुर, अलवर सहित 15 जिलों में तेज बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।
उत्तरप्रदेश-
यूपी के मौसम और मानसून की बात की जाए तो. मानसून इस साल एक हफ्ते की देरी से आएगा। यहां के मौसम को लेकर उत्तरप्रदेश मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 21 से 22 जून तक मानसून आएगा। हालांकि, बीते दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हुई।
बिहार-
बारिश की तेज प्रकोप की स्थिति अब बिहार में भी शुरू हो गई है जहां पर आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। इसमें बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल है।
छत्तीसगढ़
यहां पर मौसम की जानकारी में छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो , यहां का मौसम प्री मानसून के रंग में रंग गया है जहां पर चांपा, जांजगीर और मरवाही में शनिवार को भारी बरसात दर्ज हुई। वहीं आज की बारिश में कई जिले भीग सकते है।