कानपुर। Kanpur Violence Update कानपुर में बीते दिन हुए हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां पर शहर काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी का बयान सामने आया है। जहां पर कार्रवाई को लेकर बात कही है।
जानें क्या है बयान
आपको बताते चलें कि, शहर के काजी ने बयान जारी करते हुए कहा कि, पुलिस की कार्रवाई यदि एकतरफा होती है तो वे कदम उठाएंगे जिसमें हमारे घरों पर बुलडोजर चलाती है, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम सिर पर कफन बांधकर सड़क पर निकलेंगे। बता दें कि, पुलिस की कार्रवाई से समुदाय में नाराजगी है।
घटना को लेकर कही ये बात
आपको बताते चलें कि, शहर काजी ने अपने अगले बयान में कहा कि, 3 जून को हिंसा होने से पहले शांति के साथ बाजार बंदी चल रही थी। मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे। चंद्रेश्वर हाते के रहने वाले लोगों ने नमाजियों पर पत्थर फेंके थे। इसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोग भड़क गए थे। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने आत्मरक्षा में पत्थर फेंके थे। हत्या हो जाती इसलिए पथराव किया गया। इसका वीडियो भी शेयर किया है।