मध्यप्रदेश। इस वक्त की बड़ी खबर प्रदेश के इंदौर से सामने आई है जहां पर सेंट्रल जेल में अब बंद कैदियों को भी शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां पर जेल में ही बंदियों को पढ़ाया और परीक्षाएं ली जा रही है।
जेल अधीक्षक ने दी जानकारी
इस खबर में जानकारी देते हुए इंदौर जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि, वर्तमान में जेल में हम स्कूल की शिक्षा के साथ-साथ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पर भी काम कर रहे हैं। इस समय जेल में 83 बंदी ऐसे हैं जो 10वीं और 12वीं और 253 बंदी ऐसे हैं जो ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा दे रहे है। बताते चलें कि,यह प्रयास बेहद कारगार है।
मध्य प्रदेश: इंदौर की सेंट्रल जेल में बंदियों को शिक्षा दी जा रही है। pic.twitter.com/qD6P0XgCwU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2022