India Weather Updates : इस साल जहां अप्रैल में प्रचंड गर्मी का अहसास होने लगा है वहीं पर देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तपतपाती गर्मी में राजधानी दिल्ली में 45 डिग्री के तपते तापमान के बाद ऑरेंज अलर्ट जहां पर जारी कर दिया वहीं पर अन्य राज्यों में कही भीषण गर्मी के अलावा बारिश होने के आसार भी जताए जा रहे है।
जानें राजधानी दिल्ली के हाल
आपको देश की राजधानी दिल्ली के मौसम के बारे में बताते चलें तो, यहां पर भीषण लू का कहर जारी है जहा पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तथा सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहता है वहीं 2017 के बाद इस बार फिर गर्मी ने हलाहल किया है। लगातार लू का प्रकोप जारी रहने के बाद मौैसम विभाग ने आसार जताए है जहां पर दिल्ली में सोमवार के लिये ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
• Light fairly widespread/widespread rainfall accompanied with thunderstorm/lightning very likely over Kerala-Mahe and isolated/scattered rainfall over Tamilnadu-Puducherry-Karaikal, Lakshadweep area, Coastal Andhra Pradesh, Coastal & South Interior Karnataka during next 5 day
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 10, 2022
बिहार में हो सकती है बारिश
आपको बताते चलें कि, दिल्ली के बाद बिहार की बात की जाए तो, उत्तरी बिहार में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने के अनुमान जारी हुए है जहां पर मौसम विभाग ने पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज और अररिया में कुछ एक जगहों पर छिटपुट बारिश होने की जानकारी दी है।
जानें इन राज्यों में कैसा है मौसम
आपको बताते चलें कि, उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म हो गया है जहां पर अब तपिश के साथ लू भी चलने लगी है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अधिक बढ़ने की जानकारी मिली है। इसके अलावा अन्य राज्यो हरियाणा और पंजाब के मौसम की बात की जाए तो हरियाणा और पंजाब में रविवार को गर्मी का प्रकोप रहा और दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी रही और तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।