Vegetable Price Hike: देशभर में जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वहीं पर मोदी सरकार को लेकर विपक्षी दल विरोध-प्रदर्शन पर है। आज यानि 31 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने सब्जियों के दाम बढ़ा दिए है। जहां उत्तरप्रदेश के कानपुर में सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
दाम बढ़ने से परेशान खरीददार
दाम बढ़ने के बाद विक्रेता ने बयान देते हुए कहा कि, एक विक्रेता ने बताया, “पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्जियों में करीब 20% दाम बढ़े हैं और माल भी कम आ रहा है। महंगाई की वजह से बिक्री भी नहीं हो रही है।”
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से कानपुर में सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
एक विक्रेता ने बताया, “पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्जियों में करीब 20% दाम बढ़े हैं और माल भी कम आ रहा है। महंगाई की वजह से बिक्री भी नहीं हो रही है।” pic.twitter.com/4Wwfw0Xsif
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2022
बिहार में बढ़े थे सब्जियों के दाम
आपको बताते चलें कि, बीते दिन बुधवार को बिहार में इसका असर देखा गया है जिसके चलते सब्जियों के दाम बढ़ गए है। अचानक बढ़े दामों के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, महंगाई बढ़ने से सभी चीजों के दामों पर अब असर पड़ने लगा है।