Bihar: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पटना में बढ़े सब्जियों के दाम, खरीद में आई गिरावट

बिहार। देश में इन दिनों जहां पेट्रोल-डीजल के दामो ने हाहाकार मचा कर रख दिया है वहीं पर बिहार में इसका असर देखा गया है जिसके चलते सब्जियों के दाम बढ़ गए है। अचानक बढ़े दामों के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दाम बढ़ने से खरीद हुई कम
हाल ही में दाम बढ़ने के बाद एक खरीदार ने बताया,“सब्जियों के महंगे होने से परेशानी हो रही है, बजट पर भी असर हुआ है। साथ ही बताया कि, मार्केट में सब्जियों की खरीद में भी कमी की, जहां 1 कि.लो की जरूरत होती थी वहां 250 ग्राम ले रहे हैं।”
बिहार: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पटना में सब्जि के दाम भी बढ़े जिससे लोगों को दिक़्कतें हो रही हैं।
एक खरीदार ने बताया,“सब्जियों के महंगे होने से परेशानी हो रही है, बजट पर भी असर हुआ है। सब्जियों की खरीद में भी कमी की, जहां 1 कि.लो की जरूरत होती थी वहां 250 ग्राम ले रहे हैं।” pic.twitter.com/xAwFU2m3xR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2022
लगातार 22 मार्च से बढ़ रहे दाम
आपको बताते चलें कि, बीते 22 मार्च से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल बना हुआ है। जहां पर आज बुधवार को एक बार फिर इन फ्यूल के दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। जहां पर आज दोनों में 80—80 पैसे बढ़े है जिसके चलते देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन के दामों (Fuel Rate) में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ अब पेट्रोल का रेट 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। इसी के साथ लगभग सभी शहरों में ये 100 रुपए से उपर मिलेगा।
पढ़ें ये खबर भी-
Petrol-Diesel Price Hike : 80,80,80,80,50,30…’जोर का झटका धीरे से’ दे रहीं तेल कंपनियां!
0 Comments