Budget 2022 : राजधानी भोपाल नगर निगम का आज बजट पेश किया गया। निगम के बजट में कई मुद्दों पर मोहर लगाई गई। पहले बजट 25 मार्च को पेश होने वाला था लेंकिन बाद में इसे 30 मार्च को पेश करने का निर्णय लिया गया। शहर सरकार का बजट निगम कमिश्नर केवीएसा चौधरी कोलसानी ने पेश किया वर्ष 2022-23 के बजट में जल दर, बिल्डिंग परमिशन-लाइसेंस फीस और स्वच्छता शुल्क आदि नहीं बढ़ाया गया है। वर्ष 2020 में निगम परिषद के भंग होने के बाद यह लगातार तीसरा बजट है।
किसे क्या मिला?
आज पेश हुए बजट में निगम मुख्यालय भवन के निर्माण के लिए 2 हजार लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन हेतु 2500 लाख का प्रवधान किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के प्रोसेसिंग प्लांट के लिए 1300 लाख, जैव चिकित्सा अपशिष्ठ निष्पादन के लिए 100 लाख, खतरनाक अपशिष्ठ निष्पादन के लिए 100 लाख, सौदर्यीकरण के लिए 3500 लाख का प्रावधान किया गया है। वही आदमपुर एनिमल इन्सिनियेटर प्लांट के लिए 600 लाख रूपये का प्रवधान किया गया। अमृत योजना के लिए 25000 लाख का भी प्रावधान किया गया है। बीआरटीएस के पुर्ननिर्माण के लिए 2600 लाख का प्रावधान किया गया है।
हेरिटेज वर्क के लिए 200 लाख का प्रवधान, महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण हेतु 60 लाख का प्रवधान रखा गया है। गौ शाला के निर्माण के लिए भी 200 लाख का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा सौर उर्जा प्लांट की स्थापना के लिए 500 लाख, पवन उर्जा प्लांट की स्थापना के लिए 500 लाख, निगम कर्मचारियों के आवास के लिए 615.95 लाख का प्रावधान, कर्मचारियों के ग्रुप बीमा के लिए 50 लाख का प्रावधान किया गया है।