नई दिल्ली। देश में कल 28 मार्च से Bank Strike Alert से शुरू हुई हड़ताल का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आपको बता दें अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने हड़ताल का फैसला दिया था। जिसके चलते भोपाल की करीब 300 से अधिक बैंकों में हड़ताल जारी है।
दरअसल Bank Strike ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन (एआईबीईए), बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया(बीईएफआई) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) 28 और 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल पर जाने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें इससे पहले 26 मार्च यानि आज चौथा शनिवार और 27 मार्च को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे। जिसके चलते आपके काम अटक सकते हैं। आपको बता दें अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंको द्वारा ये हड़ताल की जा रही है। साथ ही बैंकों के निजीकरण और बैंक कानून संसोधन विधेयक 2021 के विरोध को लेकर इसका आव्हान किया गया है। एसबीआई के अनुसार भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने उसे इस बारे में सूचित किया।
बैंक सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित —
आपको बता दें Bank Strike देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई द्वारा मंगलवार को ये जानकारी दी गई कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 28-29 मार्च यानि दो दिन की हड़ताल पर जाने का आह्वान किया था। जिसके चलते बैंक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण और बैंक कानून संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में इस हड़ताल का आव्हान किया जा रहा है।
10 यूनियन देंगे प्रर्दशन —
हड़ताल को लेकर SBI (भारतीय स्टेट बैंक) का कहना है कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने उसे इस बारे में सूचित किया था। कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन (एआईबीईए), बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया(बीईएफआई) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) ने नोटिस देकर देशव्यापी हड़ताल पर जाने की जानकारी दी है। देशभर के 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं कई स्वतंत्र ट्रेड यूनियन 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंक, बीमा, राज्य, केंद्र, बीएसएनएल, आयकर, पोस्ट ऑफिस, कोयला, रक्षा, आशा, उषा, आंगनवाड़ी, मध्याह्न भोजनकर्मी, मेडिकल री-प्रेजेंटेटिव, खेत, खदान, भवन निर्माण एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत ट्रेड यूनियन के कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल से सबसे अधिक बैंक प्रभावित रहेंगे, क्योंकि कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे, जबकि अधिकारियों के संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। ऐसे में भले ही बैंक खुल जाए, लेकिन कामकाज अटक जाएंगे।
शेयर बाजार को भी दी है जानकारी —
भारतीय स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ‘‘बैंक ने हड़ताल के दिनों में अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है, लेकिन यह आशंका है कि हड़ताल से बैंक में कामकाज कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है।’’
इतने दिन रहेंगे बैंक बंद —
26 मार्च : चौथा शनिवार
27 मार्च : रविवार
28, 29 मार्च : बैंक हड़ताल
राजधानी में 300 ब्रांच
राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां की बैंक की 300 ब्रांच में सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। शनिवार और रविवार तो दो दिन तक ये ब्रांचेस बंद रहेंगी। लेकिन सोमवार-मंगलवार को कई ब्रांच खुलेगी तो जरूर, लेकिन कर्मचारियों के नहीं होने से कामकाज जरूर प्रभावित होगा।
ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी
वैसे तो बैंकों में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। लेकिन आनलाइन बैंकिंग तो चालू रहेगी। इसके माध्यम से पैसों का लेनदेन किया जा सकता है। लेकिन ATM में कैश निकालने में समस्या हो सकती है।