भोपाल। रविवार को ऐशबाग गोली Bhopal Aishbag GoliKand चलाने वाले मामले के मुख्य आरोपी अरविंद खटीक, दयावती समेत 3 लोग को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। आपको बता दें इसे लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने एक टीम बनाई है। जो जांच कर अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी भी करेंगी। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को आरोपी बनाया है। बता दें गोली लगने से महिला, बच्चे समेत 6 लोग घायल हुए थे।
क्या था विवाद —
राजधानी के ऐशबाग़ थाना क्षेत्र में रविवार को बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। यहां पर दो परिवारों के बीच में विवाद के चलते जमकर गोलियां चलाई गईं थीं। घटना में तकरीबन 6 से 7 लोग घायल हुए थे। जिन्हें गंभीर हालत में जहांगीराबाद स्थित चरक हॉस्पिटल में एडमिट किया था। इसमें से क बच्चे को हमीदिया हॉस्पिटल ले जाया गया था।
गौरतलब है कि ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहने वाले दो परिवारों के बीच 2 दिन पहले बच्चों को लेकर आपस में विवाद हो गया था। जिसके चलते आज इन्हीं परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें गोलियां चलाई गईं थीं। मामले में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसे भी चरक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इसी मामले में लगभग तीन से चार महिलाओं को सर में चोट आई थीं वहीं हॉस्पिटल में भीड़ को देखते हुए थाना जहांगीराबाद की पुलिस और ऐशबाग़ पुलिस के थाना प्रभारी मौजूद थे। इसी दौरान मिली जानकारी में लक्ष्मण खटीक, पुरुषोत्तम खटीक, पवन खटीक, अर्जुन खटीक, अरविंद खटीक का नाम गोली चलाने वालों में आया था।