नई दिल्ली। गर्मी शुरू हो चुकी है। ऐसे में बाजारों में Paan Gulkand Drink ठंडाई की दुकानें सज गई हैं। साथ ही घरों में भी शरीर को तरोताजा बनाए रखने वाली चीजें बनने लगी हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक खास चीज के बारे में। जी हां , आपने पान के साथ गुलकंद तो बहुत खाया होगा। पर क्या कभी इसे ठंडाई के रूप में उपयोग किया है। ये ठंडाई न सिर्फ आपको तारोताजा रखेगी बल्कि एक एनर्जी भी देगा। आयुर्वेद में ये पेट और हार्ट संबंधी बीमारियों के लिए बेहद खास माना जाता है।
इन पौष्टिक गुणों से भरपूर —
आपको बता दें दरअसल पान और गुलकंद विटामिन सी, बी, ई, प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर है। इतना ही नहीं आखों, हदृय के साथ—साथ दांतों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा होता है। आयरन की मात्रा होने से शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। चलिए हम आपको बताते हैं गर्मियों में इसका शरबत आप कई तरीके से बना सकते हैं। साथ ही बताते हैं इसके फायदे के बारे में।
पान और गुलकंद की ठंडाई के फायदे (Paan and Gulkand benefits) —
त्वचा की खुजली को करता है दूर —
अगर आप त्वचा संबंधी जैसे खुजली और जलन आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको गुलकंद और पान का उपयोग जरूर करना चाहिए। आपको बता दें प्राकृतिक रूप से ये ठंडा होता है। जो आपके शरीर को भी ठंडा रखता है। ये आपके फेस के मुहांसे को ठीक करने में भी मदद करता है।
एसिडिटी में देता है राहत —
आज कल अधिकतर लोगों को कब्ज यानि एसिडिटी की समस्या है। अगर आप भी इसमें शामिल हैं तो आपको बता दें इन दोनों का उपयोग एंटासिड पर आपकी निर्भरता को कम करने में सहायक हो सकता है। ये कब्ज सूजन से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है। सीने में जलन को भी शांत करता है।
मिटाता है सुस्ती और थकान —
गर्मी में शरीर में सुस्ती और थकान को दूर करने में भी गुलकंद और पान का शरबत बेहद कारगार माना जाता है। ये आपके शरीर से थकान को मिटाकर ताजगी जाता है।
दूर होता है तनाव —
अगर आप हमेशा तनाव में रहते हैं या आफिस में वर्क लोड के चलते मानसिक अशांति महसूस करते हैं तो ऐसे में आपको पान और गुलकंद का शरबत तनाव दूर करके बेहतर नींद दिला सकता है। आपको बताते दें इससे स्ट्रेस दूर करने में काफी मदद मिलती है। आप चाहे तो रात को सोने से पहले ही इस गुलकंद और पान का सेवन कर सकते हैं।
मुंह के छाले हो जाएंगे ठीक —
पेट की गड़बड़ी के चलते मुंह के छालों की समस्या से परेशान लोगों के लिए गुलकंद और पान खाने से फायदा होता है। इससे मुंह में होने वाले छालों को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही दांतों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
कैसे बनाएं पान और गुलकंद शरबत (Paan Gulkand drink recipe) —
पान गुलकंद और तुलसी शेक –
सामग्री —
- 6-7 पान के पत्ते
- 4 कप बादाम का दूध
- तुलसी बीज
- 4 चम्मच गुलकंद
- कटे हुए मेवे
विधि —
सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धो लें।
फिर मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ पत्तों को पीस लें।
फिर इस पेस्ट को बाउल में निकालकर, इसमें इसे बादाम के दूध के साथ मिक्स कर लें।
फिर इसमें फीगे हुए सब्जा यानि तुलसी के बीज मिला लें।
फिर इसमें चाहें तो गुलाब की चाशनी या रुह अफजा भी मिलाया जा सकता है।
सबसे आखिरी में कटे हुए ड्राय फ्रूट्स मिलाकर इसका मजा लें।
पान और गुलकंद शरबत
सामग्री —
- 4 चम्मच गुलकंद
- 2 चम्मच शहद
- ठंडा दूध
- बादाम
- पिस्ता
- 4-5 पान के पत्ते
- बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि —
पान के पत्तों को धो कर उनका पेस्ट बना लें।
एक बाउल में पान के पेस्ट में 4 कप ठंडा दूध मिला दें।
फिर इसमें गुलकंद, शहद और बारीक कटे बादाम और पिस्ता को मिलाएं।
अच्छे से मिक्स करके ठंडा सर्व करने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े मिला लें।
नोट — यह तथ्य आयुर्वेदिक नुस्खों व सामान्य जानकारियों के आधार पर दिए गए हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
यह भी पढ़े :
Eating Almonds Empty Stomach : खाते हैं खाली पेट बादाम, जान लें नफा—नुकसान
When To Use Curd : करते हैं दही का सेवन! हो जाएं सावधान, इस स्थिति में बढ़ सकती है परेशानी