रायपुर। छत्तीसगढ़ में देर रात से मौसम में बदलाव देखने को मिला है, कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग की माने तो अगले 72 घंटे तक प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में अगले कुछ घंटों में कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जनवरी तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। आज रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में शनिवार रात से मौसम बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ और ऊपरी हवाओं के चक्रवात के आसर बन रहे हैं। जिस कारण प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 13 जनवरी तक बारिश गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं बलौदाबाजार, राजनांदगांव, , सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, पेंड्रारायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, , बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा, जशपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
इस तरह रहेगा मौसम
प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज रात से बारिश हो सकती है। वहीं 13 जनवरी तक कई जिलों में बारिश होगी। इसके साथ ही कई जिलों ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में बारिश के बाद और तेज ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं कई जिलों में घना कोहरा भी छा सकता है।