Image Source: Twitter@ANI
Farmers Protest Update: कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच गतिरोध लगातार जारी है। हालांकि आज फिर से बातचीत में गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच आज 8वें राउंड की वार्ता होगी। आज किसान नेता और केंद्रीय मंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 2 बजे फिर से बैठक करेंगे। किसान MSP की गारंटी और नए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है। आज किसानों और केंद्र सरकार की बैठक होगी। #FarmersProtest pic.twitter.com/fCxneQROZ4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2021
किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के सुखविंदर सिंह सभरा ने वार्ता से पहले सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर आज तीनों कानूनों को निरस्त करने की बात नहीं बनती और MSP गारंटी का कानून नहीं आता तो हमारे अगले कार्यक्रम पहले से ही तैयार हैं। 6 जनवरी को ट्रैक्टरों पर मार्च किया जाएगा। सात जनवरी को देश को जगाने की कवायद शुरू होगी।
Our demands are the same as before-repeal the three farm laws & guarantee MSP. If our demands aren't met, then, we'll hold tractor march on Jan 6 & also on Jan 26: Sukhwinder S Sabra, Joint Secy, Kisan Mazdoor Sangharsh Committee, Punjab ahead of seventh round of talks with govt pic.twitter.com/mDE2yr7k8W
— ANI (@ANI) January 4, 2021
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा है कि, आज सरकार के साथ कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। सरकार को यह समझना चाहिए कि किसान इस आंदोलन को अपने दिल में ले गया। नए कृषि कानूनों को निरस्त करने से कम में नहीं समझेगा। सरकार को स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए और एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए।
Many issues are to be discussed. Govt must understand, the farmer has taken this movement to his heart & won't consider less than the laws' repeal. Govt should implement Swaminathan's report & make law on MSP: Rakesh Tikait, Spokesperson, BKU, on today's meeting with Central govt pic.twitter.com/wrd0Eitk1R
— ANI (@ANI) January 4, 2021
कृषि कानूनों के खिलाफ बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों का प्रदर्शन जारी है। फरीदकोट के ज़िला प्रधान बिंदर सिंह गोले वाला ने बताया, “आज की बैठक में तीन कानूनों को रद्द करने की बात चलेगी। उम्मीद है कि बैठक में कुछ हल निकलेगा, अगर नहीं निकला तो हमारा संघर्ष चलता रहेगा।”
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, तीन कृषि क़ानूनों की वापसी और MSP पर क़ानून बने वार्ता का एजेंडा यही रहेगा। हम वापस नहीं जाएंगे। अब तक 60 किसान शहीद हो चुके हैं। सरकार को जवाब देना होगा।
बता दें कि, इससे पहले 30 दिसंबर को केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच छठवें दौर की बैठक में 4 में से दो मुद्दों पर सहमति बनी थी। पहला मुद्दा पर्यावरण से जुडे अध्यादेश पर जबकि दूसरा बिजली बिल से संबंधित था। आज आठवें दौर की बातचीत होने वाली है। इसी बीच कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।