कोलकाता। देश के पश्चिम बंगाल राज्य में इन दिनों चुनावी घमासान मचा हुआ है। यहां भाजपा और टीएमसी के नेता लगातार चुनावों में व्यस्त दिख रहे हैं। यहां भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के लगभग सभी स्टार प्रचारकों को बंगाल संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में अर्चना चिटनिस भी यहां प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान शुक्रवार को अर्चना चिटनेस के काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह हमला टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हैं। दरअसल मप्र की कद्दावर भाजपा नेता बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी रुद्रनील घोष के क्षेत्र में पहुंची थी।
बंगाल में आज अमित शाह का भी रोड शो है। इसी को लेकर चिटनेस और घोष तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पर हमला हुआ है। हमले के बाद दोनों नेताओं को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पथराव किया। इस पथराव में दो दर्जन से अधिक भाजपा नेता घायल हुए हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि बंगाल में चुनाव चल रहा है। इसको लेकर यहां भाजपा और तृणमूल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस तरह की पहले भी कई बार हमले की खबरें सामने आतीं रही हैं। जिसमें भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। वहीं ममता बनर्जी ने इसे सियासी स्टंट बनाया था।