Nagar Nigam Bhopal: नगर निगम ने दस गुना बढ़ाया विवाह पंजीयन शुल्क, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

भोपाल। प्रदेश सहित पूरे देश में मंहगाई जहां मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में नगर निगम ने अपने दरों में इजाफा किया है। अब शादी के पंजीयन शुल्क में 8 गुना बृद्धि की गई है। नगर निगम ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। निगम के मुताबिक विवाह पंजीयन शुल्क पहले 130 रुपए निर्धारित था। जिसमें से 30 रुपए सांख्यिकी विभाग को जाता था। वहीं 100 रुपए नगर निगम के हिस्से में आते थे। इसमें प्रशासकीय व्यय, स्टेशनरी एवं कंप्यूटर का खर्च शामिल है। नगर निगम ने अब यह पंजीयन शुल्क 1100 रुपए कर दिया है। इसके अलावा 500 रुपए लेट फीस अलग से देय होगा। यह लेट फीस प्रति वर्ष के हिसाब से लगाई जाएगी।
लेट फीस के साथ भी हो सकेगा पंजीयन
इसकी अधिकतम सीमा भी 5000 रुपए तय की गई है। निगम ने नोटिस में बताया कि निगम द्वारा किए जा रहे व्यय को ध्यान में रखते हुए यह बृद्धि की जा रही है। यह नियम 2021-22 में विवाह पंजीयन के लिए लागू हो जाएगा। बता दें कि इससे निगम को अपनी आय बढ़ने की उम्मीद है। इस नए शुल्क के बाद निगम द्वारा विवाह पंजीयन में खर्च होने वाली राशि की भरपाई पूरी हो पाएगी। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते आम आदमी की जेब पर असर पड़ा है। इस भयानक महामारी के दौर में मंहगाई लगातार आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सभी जरूरी चीजों के दामों में बृद्धि हो रही है। इससे आम आदमी की आय तो नहीं बढ़ी बल्कि खर्चों में एक साथ काफी इजाफा हुआ है।