दमोह। कांग्रेस ने दमोह उपचुनाव का आगाज कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी Kamal Nath In Damoh अजय टंडन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ आज दोपहर दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
बता दें कि दमोह उपचुनाव पर फतह हासिल करने के लिए कांग्रेस ने फॉर्मूला तैयार किया है। जिसके तहत वन बूथ टेन यूथ के फॉर्मूले पर कांग्रेस काम करेगी। महिला कार्यकर्ताओं की भी बूथ पर तैनाती होगी। कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।
कमलनाथ जी का संबोधन :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने दमोह में कार्यकर्ताओं एवं समर्थको को संबोधित किया।
“जीतेगा दमोह, जीतेगी कांग्रेस” pic.twitter.com/VbrPB5PZ7h
— MP Congress (@INCMP) March 25, 2021
मुख्यमंत्री का स्वागत जुलूस निकाला
कमलनाथ ने आज कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के पक्ष में सभा को संबोधित किया और हैलिपेड से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत जुलूस निकाला है जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकल रहा है, सड़कों पर खड़े लोग कमलनाथ का स्वागत करने के लिए फूल माला हाथ में लिए हुए खड़े हैं।
Live: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच। https://t.co/RihXWC2QnC
— MP Congress (@INCMP) March 25, 2021
कमलनाथ का हुआ स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सभा स्थल पहुंचने के पहले ही पूरा पंडाल में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कमलनाथ जब यहां पहुंचे तो कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित किया।
कमलनाथ जी का दमोह में स्वागत :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का दमोह में भव्य स्वागत किया गया। कुछ ही समय पश्चात कमलनाथ जी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित करेंगे।
"जीतेगा दमोह, जीतेगी कांग्रेस" pic.twitter.com/6e9BwLc1Ql
— MP Congress (@INCMP) March 25, 2021
कमलनाथ ने आमसभा में बोला सरकार पर हमला
कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि ये सिर्फ उपचुनाव नहीं है, संस्कृति और सौदेबाजी के बीच चुनाव है। अंबेडकर ने कभी सोचा नहीं होगा सौदेबाजी के कारण उपचुनाव होगा। मैं भी सीएम रहते हुए सौदेबाजी कर सकता था। मैं प्रदेश और लोकतंत्र को कलंकित नहीं करना चाहता था। सौदेबाजी ही इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है।
कमलनाथ जी का दमोह दौरा :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी दमोह पहुँचे। कुछ ही समय पश्चात कमलनाथ जी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित करेंगे।
"जीतेगा दमोह, जीतेगी कांग्रेस" pic.twitter.com/ZQv9NqUznP
— MP Congress (@INCMP) March 25, 2021
दमोह में कमलनाथ जी का इंतज़ार:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के सभा स्थल पहुँचने के पहले ही पूरा पंडाल खचाखच भर चुका है।
“दिख रहा है दम, दमोह जीत रहे हैं हम” pic.twitter.com/dwTuG8fn1C
— MP Congress (@INCMP) March 25, 2021