देवास। जिले में पारिवारिक कलह के Dewas Suicide Case कारण आज एक परिवार खत्म हो गया। जहां एक पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका और फिर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस तरह 3 जिंदगी खत्म हो गईं। घटना बरोठा थाना क्षेत्र के तोलपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि घटना पारिवारिक कलह के कारण हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्नी के साथ मारपीट की थी
जानकारी के अनुसार युवक का पत्नी से विवाद हो गया था जिसके बाद पति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थी।
मुकेश काफी दिनों से परेशान था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मुकेश की पत्नी आशा अपने दो बच्चे 10 वर्षीय आदित्य और 7 वर्षीय आयुष को छोड़कर मायके चली गई थी। मुकेश काफी दिनों से परेशान था। गुरुवार सुबह उसने अपने दोनों बच्चों को लेकर निकला और घर से कुछ ही दूरी पर एक कुएं में दोनों बच्चों को फेंक कर कर लौट आया। कुएं में बच्चे को फेंकने के बाद मुकेश ने अपने छोटे भाई को इसकी जानकारी दी। वही अपने छोटे भाई से कहा कि मैंने दोनों बच्चे को कुएं में फेंक दिया है। तुम उन्हें बचा सकता है तो बचा ले।
पुलिस कर रही मामले की जांच
वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पत्नी से और भाई से भी इस बारे में बात की जाएगी। इसके बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेंगी।