भोपाल। थाना निशातपुरा क्षेत्र में 9 मार्च की दरम्यानी Husband had cut his wife रात पति-पत्नी के विवाद में महिला के हाथ पैर कटने की सूचना मिलने के बाद चार्ली 2-1 में ड्यूटीरत आरक्षक राहुल सिकरवार व आरक्षक शैलेंद्र दौहरे द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर अपनी सूझबूझ से तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाकर महिला व उसके कटे हाथ व पैर को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया एवं डांक्टर से सम्पर्क कर तुरंत इलाज करवाया गया।
2-2 हजार रुपए के इनाम से पुरुस्कृत किया गया
ये सराहनीय कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा की। दोनों पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए एसपी नार्थ विजय खत्री द्वारा आरक्षक राहुल सिकरवार व आरक्षक शैलेंद्र दौहरे को नगद 2-2 हजार रुपए के इनाम से पुरुस्कृत किया गया।
ये है मामला
9 मार्च को राजधानी में शराब के नशे में एक आरोपी ने हैवानियत की हदें पार कर दीं थी। आरोपी ने चरित्रशंका के चलते अपनी पत्नी के फरसे से बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा कट डाला था। शराब के नशे में धुत आरोपी ने एक के बाद एक कई बार फरसे से बार किए थे। मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां रात में चीख पुकार मच गई थी। शोर सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
निशातपुरा थाने का मामला
निशातपुरा पुलिस ने बताया था कि बीते मंगलवार रात 11.30 बजे पारस कॉलोनी से सूचना मिली थी। यहां मूल रूप से होशंगाबाद का रहने वाला 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसोदिया अपनी पत्नी संगीता और सात वर्षीय बेटे के साथ रहता है। प्रीतम मजदूरी करता है। जबकि उसकी पत्नी संगीता इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह 15-15 दिन में इंदौर से भोपाल आती है। आरोपी प्रीतम पत्नी पर चरित्रशंका करता था। पत्नी का फोन पर बात करना उसे पसंद नहीं था।
हाथ की हथेली और पैर का पंजा काट डाला
मंगलवार देर रात आरोपी शराब के नशे में आया और चरित्रशंका की बात पर पत्नी संगीता से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने फर्सा उठा लिया। शराब के नशे में धुत आरोपी ने पत्नी के हाथ की हथेली और पैर का पंजा काट डाला। पत्नी बदहवास हालत में कमरे में बैठी रही। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोपी पुलिस की सुनकर भी मौके से नहीं भागा।
बल्कि उसने कहा कि पुलिस मुझे पकड़ने आएगी तो पुलिस पर भी हमला करूंगा। पुलिस ने आरोपी को बातों में फंसाकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं संगीता को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने सर्जरी करके महिला के हाथ पैर जोड दिए। जानकारी के मुताबिक महिला का हाथ काम कर रहा जबकि पैर अभी काम नहीं कर रहा है।