भोपाल। राजधानी के पर परवलिया थाना क्षेत्र Bhopal Woman Dead Body Found में दो दिन पहले एक महिला का शव मिला था। महिला कागर्भवती शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। जानकारी के अनुसार परवलिया थाना Bhopal Parwaliya Woman Murdered क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के हनुमान मंदिर के पीछे नाले में एक महिला का शव मिला था। शव की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया था।
महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस जुटी
महिला की मौत के दो दिन बाद आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक महिला गर्भवती थी। महिला के मुुंह में कपड़ा ठूसकर और गला दबाकर हत्या की गई थी।
पहचान छूपाने के लिए पत्थर से सिर कुचला गया था। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस जुटी है।
तीन पुरानी बताई जा गई थी
नेशनल हाइवे 47 पर मिली महिला की लाश दो से तीन पुरानी बताई जा गई थी। साथ ही महिला के शव के एक हाथ को जानवर भी नोंच लिए थे। पुलिस को आंशका है कि महिला की पहले कहीं दूसरी जगह हत्या की गई है। उसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा कुचल दिया गया। उसके बाद उसे यहां फेंका गया है।
पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई
परवलिया थाना पुलिस को रविवार दोपहर करीब 4 बजे ग्राम ग्राम मुबारकपुर नेशनल हाइवे 47 के पास महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के सूखे नाले से शव बरामद किया था। महिला का चेहरा कपड़े से बंधा था और कीड़े लगने थे। उसका सिर कुचला गया था। पुलिस ने इस संबंध में ग्रामीणों और घटना स्थल के पास काम कर रहे मजदूरों से पूंछताछ की। फिरहाल पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
नहीें हो सकी पहचान
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान की जा रही है। फिरहाल अभी तक महिला की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
उधर भोपाल पुलिस ने बताया कि मृतिका का चेहरा कपडे से बंधा हुआ है और कीड़े लगने चेहरा खराब हो चुका है, क उक्त घटना पर अपराध दर्ज कर अज्ञात महिला की शिनाख्त एवं आरोपी की तलाश की जा रही है। अज्ञात मृतिका की शिनाख्त एवं आरोपी की गिरफ्तारी/सूचना देने वाले को एसपी नार्थ द्वारा 10 हज़ार रुपये की ईनाम की घोषणा की गई है।