सतना। 28 दिसंबर से भले ही शीतकालीन सत्र MP Vidhan Sabha Winter Session 2020 शुरू होने की बात कही जा रही है, लेकिन सत्र पर अभी भी असमंजस बरकरार है।
हालांकि सत्र से एक दिन पहले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा समेत विधानसभा के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। शीतकालीन सत्र शुरू होने के पहले सभी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट मंगवाई गई। सत्र से पहले 4 विधायक कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। एक दिन पहले ही दो कांग्रेस विधायकों की रिपोर्ट पॅजिटिव आई थी।
कांग्रेस के दो विधायक योगेंद सिंह और सुनीता पटेल की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी जबकि इंदौर से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ पहले से कोरोना पाॅजिटिव मिल चुकी है। तीन विधायक की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद अब सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। विधायक ने खुद को होम आइसोलेट किया। सत्र से पहले अब तक 4 विधायक कोरोना पॉजिटिव आ चुके है।
16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गए
इधर शीतकालीन सत्र को देखते हुए विधानसभा के सभी कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया था। इसमें काफी संख्या में विधायक विश्राम गृह के कर्मचारियों की भी है जहां विधायक या उनके साथ आने वाला स्टाफ रुकता है। शनिवार को भी 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। इस तरह 77 कर्मचारियों में से अब तक विधानसभा के 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को भी 55 लोगों का और टेस्ट हुआ था।
50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
इधर, शुक्रवार को सत्र से दो दिन पहले आई रिपोर्ट में विधानसभा के 34 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं। पहले इनका रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ, इसके बाद आरटी-पीसीआर भी कराई गई। शुक्रवार को भी 55 लोगों का और टेस्ट हुआ था। MLA रेस्ट हाउस स्थित नया पारिवारिक खंड 1-2-3 में अब कुल 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।