भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 दिसंबर से विधानसभा सत्र की होने जा रहा है। विधानसभा सत्र के पहले सभी विधायकों MP Vidhayak Corona Positiveसे कोरोना की रिपोर्ट मांगी गई है।
लगभग लगभग सभी विधायक अपना टेस्ट करवा रहें है या कुछ विधायक की कोरोना रिपोर्ट आ गई कुछ की आनी बाकी है। इसी बीच मध्य प्रदेश के दो कांग्रेस विधायकों की रिपोर्ट पॅजिटिव आ गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दो विधायक योगेंद सिंह, और सुनीता पटेल की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है जबकि इंदौस से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ पहले से कोरोना पाॅजिटिव मिल चुकी है।
कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी
गौरतलब है कि 4 दिन पहले पूर्व महापौर और इंदौर क्षेत्र क्रमांक चार से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये खुद ही दी थी। मालिनी गौड़ ने बताया था कि उन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई थी। इसमें वह पॉजिटिव आई थीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद वह होम आइसोलेशन में हैं। विधायक ने साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतते हुए जांच कराने का आग्रह किया है।
बिना कोविड रिपोर्ट के विधायकों को नहीं मिलेगी एंट्री
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक होगी, लेकिन सत्र से पहले 38 विधानसभा कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर हड़कंप मचा हुआ है। विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बंसल न्यूज से बातचीत में कहा है कि सत्र को लेकर कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं है। सत्र के दौरान तमाम गाइडलाइंस का ध्यान रखा जाएगा, बिना कोविड.19 रिपोर्ट के विधायकों को विधानसभा में एंट्री नहीं मिलेगी। सदस्यों के निजी स्टाफ और अन्य लोगों की एंट्री पर भी रोक रहेगी। विधानसभा में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ विधायक बैठेंगे। विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायक विश्रामगृह को सैनिटाइज कराया जा रहा है।