Human Rights Day 2020: मानव अधिकार यानी दुनिया में रहने वाले हर व्यक्ति को कुछ विशेष अधिकार प्राप्त हैं। जो हर मानव की रक्षा और उन्हें स्वतंत्रता के साथ जीवनयापन करने की छूट देते हैं। मानवों को मिले अधिकारों के संरक्षण और मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। हर साल दुनिया भर में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर 1948 को विश्व मानवाधिकार घोषणा पत्र जारी कर पहली बार मानवों के अधिकार के बारे में बात रखी थी। यह 500 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। इसके बाद 1950 में संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाना तय किया। मानव अधिकार दिवस का उद्देश्य विश्वभर के लोगों को मानव अधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है।
इस साल की ये है थीम
मानवाधिकार दिवस 2020 का विषय है- ‘फिर से बेहतर हो- मानव अधिकारों के लिए खड़े हो जाओ (Recover Better – Stand Up for Human Rights)। यह थीम कोविड-19 महामारी से संबंधित है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव का संदेश
मानवाधिकार दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि, कोविड महामारी का मुकाबला करने के प्रयासों, लैंगिक समानता, जनभागीदारी, जलवायु न्याय और टिकाऊ विकास में मानवाधिकारों को केंद्रीय महत्व देने की जरूरत नजर आती है।
The #COVID19 pandemic has reinforced a fundamental truth: human rights violations harm us all.
People and their rights must be front and centre in response and recovery efforts, based on solidarity and cooperation.#StandUp4HumanRights pic.twitter.com/paI5du0bgI
— António Guterres (@antonioguterres) December 10, 2020
जानिए क्या होते हैं मानवाधिकार
मानव अधिकार का मतलब मनुष्यों को वो सभी अधिकार देना, जो व्यक्ति के जीवन, समानता, प्रतिष्ठा और स्वतंत्रता से जुड़े हुए हैं। ये अधिकार भारत के संविधान के भाग-तीन में मूलभूत अधिकारों के नाम से मौजूद हैं।