भोपाल। देशभर में आज दशहरा Dussehra 2020 का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल कोरोना वायरस के चलते कई सावधानियों के साथ इस त्यौहार मनाया गया। भोपाल के टीटी नगर मैदान में रावण दहन हुआ। इस समारोह में मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राणव दहन के दौरान लोग मॉस्क और शारीरिक दूरी का ध्यान भी रखते नजर आए और कार्यक्रम में लोगों को बिना मास्क के एंट्री नहीं दी गई। इतना ही नहीं कोलार व्यापारी संघ की ओर से फ्री में मास्क, सैनिटाइजर की आदि की व्यवस्था की गई थी।
रावण दहन का समय
– छोला दशहरा मैदान में शाम 7:30 बजे
– बैरागढ़ में शाम 7 बजे
– शिवाजी नगर में शाम 8 बजे
– शाहपुरा में 7 बजे
– आशोका गार्डन में शाम 8 बजे
– जंबूदी मैदान में शाम 8 बजे
– कलियासोत में शाम 7:30 बजे
– एमवीएम मैदान में शाम 8:30 बजे