बिहार। प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव के पहले राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बिहार चुनावों से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे।
50-50 का फॉर्मूला
दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए की ओर से अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में सीट शेयरिंग पर भी बातचीत हुई। कहा जा रहा है कि भाजपा 50-50 का फॉर्मूला चाहती है। BJP लोकसभा चुनाव की तर्ज पर 50-50 प्रतिशत सीटों पर BJP और JDU चुनाव लड़ेंने पर अपनी बात रख सकती है।
पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। जे.पी. नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। #Bihar pic.twitter.com/XZDh5Rl5x7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2020
अलग-अलग अभियान चलाएं
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को दो दिवसीस दौरे पर पटना पहुंचे। जेपी नड्डा दूसरी बार बिहार पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों को पार्टी से जोड़ें। पार्टी के लगभग छह दर्जन प्रमुख नेताओं की बनी संचालन समिति की बैठक में कहा कि लाभार्थियों को पता नहीं रहता कि उन्हें कैसे व किस मद में लाभ मिला है। सभी तरह के लाभार्थियों को एनडीए से जोड़ने के लिए अलग-अलग अभियान चलाएं।