Advertisment

Anita Hassanandani ने दी गुड न्यूज, पति रोहित संग वीडियो शेयर कर सबको किया सरप्राइज

author-image
Pooja Singh
Anita Hassanandani ने दी गुड न्यूज, पति रोहित संग वीडियो शेयर कर सबको किया सरप्राइज

Image Source:https://www.instagram.com/p/CGKbFMngAI8/

Anita Hassanandani टीवी की फेमस अभिनेत्री अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की। अनीता के प्रेगनेंसी की खबर आने के बाद उनके फैंस ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अनीता ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की जिसमें, उनका बेबी बम्प दिख रहा है।

Advertisment

https://www.instagram.com/p/CGKbFMngAI8/

 बेबी बंप वीडियो किया शेयर

वीडियो में अनीता और उनके पति रोहित डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो के आखिर में अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पति रोहित उनके बेबी बंप पर किस (Kiss) कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ अनीता ने कैप्शन में दो हार्ट को जोड़कर तीसरा हार्ट बनाया है।

 सोशल मीडिया किया शेयर

अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनीता जल्द ही मां (Pregnancy) बनने वाली हैं, इसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो जारी कर किया है। अनीता ने बड़े ही शानदार अंदाज में अपने पति के साथ इसकी जानकारी फैंस को दी है। अनीता हसनंदानी 39 साल की हैं और अब उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

फैंस दे रहे शुभकामनाएं

अनिता हंसनदानी ने अपने इंस्टाग्राम (Anita Hassanandani Instagram) अकाउंट पर पति रोहित रेड्डी के साथ वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रहीं हैं। वीडियो में अनीता ने अपनी लव स्टोरी को भी दिखाया है। अनीता और रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में ये कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस और सेलेब्स दोनों को बधाईयां दे रहे हैं।

Advertisment

अनीता के मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि, अनीता और रोहित ने साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। 39 साल की उम्र में अनीता ने खुद को बेहद फिट बनाए रखा है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें