Advertisment

Police Medal: 939 पुलिस पदकों का एलान, जानिए मध्य प्रदेश के खाते में कितने मेडल

केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों के जवानों को 939 सेवा पदक देने की घोषणा की। इनमें वीरता के लिए दिए जाने वाले 189 पदक शामिल हैं।

author-image
Bansal news
Police Medal: 939 पुलिस पदकों का एलान, जानिए मध्य प्रदेश के खाते में कितने मेडल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों के जवानों को 939 सेवा पदक देने की घोषणा की। इनमें वीरता के लिए दिए जाने वाले 189 पदक शामिल हैं।  

Advertisment

गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन जवानों के नामों की सूची जारी की, जिन्हें वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानि किया गया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वीरता के लिए दिए जाने वाले 189 पदकों में से 134 पदक जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में वीरता दिखाने वाले जवानों को प्रदान किए गए हैं, जबकि 47 जवानों को उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और एक जवान को पूर्वोत्तर भारत में बहादुरी के प्रदर्शन के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है।

किसको कितने पदक

प्रवक्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा 115 वीरता पदक जम्मू-कश्मीर पुलिस को दिए गए हैं। वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 30, छत्तीसगढ़ पुलिस को दस, ओडिशा पुलिस को नौ और महाराष्ट्र पुलिस को सात पदक हासिल हुए हैं। इसी तरह, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को तीन-तीन, जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दो वीरता पदक मिले हैं।प्रवक्ता के अनुसार, 88 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक और 662 जवानों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है।

मध्य प्रदेश के खाते में 24 पदक

मध्य प्रदेश के खाते में 24 पदक आए हैं। IPS तरुण नायक, सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह और हेड कांस्टेबल बैशाखूलाल को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया है। ADG आरके गुप्ता, DSP सुभाष सिंह, DGP के स्टेनो निरंजन कुमार श्रीवास्तव और CID में हैड कांस्टेबल लल्लूराम त्यागी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है। इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी सहित 15 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है।

Advertisment

वीरता के लिए दिए  गए  189 पदक

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2022/jan/doc20221258101.pdf

88 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2022/jan/doc20221258201.pdf

662 जवानों को सराहनीय सेवा पदक

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/file/List-39KRZ.pdf

पुलिस पदक republic day 2022 president's police medals president police medal police medal winner police medal and president's medals announced for republic day 2022 police medal and president's medals Police Medal mp police current affairs 2021 mp police medal current affairs 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें