Advertisment

Aaj ka Rashifal: बुधवार का दिन किसके लिए होगा खास, क्या कहते हैं आपके तारे, पढ़ें 9 अक्टूबर का राशिफल

Aaj ka Rashifal: बुधवार का दिन किसके लिए होगा खास, क्या कहते हैं आपके तारे, पढ़ें 9 अक्टूबर का राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal - 9 October 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 अक्टूबर को दिन बुधवार का दिन है। युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 9 अक्टूबर 2024 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

Advertisment

आज स्वाति और विशाखा के साथ विष्कंभ और प्रीति योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज भी तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि सूर्य कन्या राशि में स्थित हैं।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 9 अक्टूबर 2024 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):

मेषवृषभमिथुन और कर्क के लिए आज 9 October, 2024 का राशिफल

आज का मेष राशिफल – Mesh Rashifal in Hindi

आज सात्विक और सज्जन लोगों से मुलाकात के योग हैं। आज आपकी यात्रा शुभ और मनोरंजक रहने की संभावना है। राजनीति से जुड़े जातक थोड़ा व्यग्र रहेंगे। आज आप शाम के बाद ही परिवार को समय दे पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज देर रात तक काम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Advertisment

आज का वृषभ राशिफल – Taurus Today Horoscope in Hindi

आज के दिन आप पुराने मित्रों से मिलेंगे, काम बनेंगे। भूरे रंग का रुमाल रखें, साथी से सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े जातक थोड़ा सचेत रहे। आज के दिन कोई आपका इस्तेमाल गलत काम के लिए कर सकता है। आज आप व्यक्तिगत काम में व्यस्त रहेंगे। इस कारण वर्कप्लेस पर औरों को समय नहीं दे पाएंगे।

आज का मिथुन राशिफल – Gemini Today Horoscope in Hindi

आज दिन साथी के साथ खरीददारी में बीतेगा। व्यापारियों के लिए समय उत्तम है, आर्थिक निवेश कर सकते हैं। आज नौकरीपेशा जातकों के लिए अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलने के पूरे आसार हैं। आज आपको शारीरिक व मानसिक सुख मिलने के प्रबल योग हैं।

आज का कर्क राशिफल – Cancer Today Horoscope in Hindi

आज व्यापार शुरू करना लाभदायक सिद्ध होगा, पहल करें। आज आप बेहिचक कहीं भी किसी प्रकार का निवेश कर सकते हैं। आज रिश्तेदारों को आपके मदद की दरकार है, पहल करें। आज निजी वाहन पर लम्बी यात्रा न करें, कष्ट के योग हैं। सुरक्षा के मानक की अनदेखी न करें।

Advertisment

सिंहकन्यातुला और वृश्चिक के लिए आज  9October, 2024 का राशिफल

आज का सिंह राशिफल – Leo Today Horoscope in Hindi

आज व्यापारियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होने का योग है। आज शारीरिक बाधा से आपको राहत मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। आज सोचें और संभले, विचार का निर्णय लें। दूसरों की सलाह के चलते हानि भी उठा सकते हैं। किसी दोस्त के माध्यम से आज आप अपनी दिल की बात अपने साथी को कह सकते हैं।

आज का कन्या राशिफल – Virgo Today Horoscope in Hindi

आज दिन भर आपका रवैया सहयोगात्मक रहेगा। दूसरे की समस्याओं का हल करने से निजी स्वार्थ की सिद्धि होगी। किसी दूरस्थ मित्र के सहयोग से आज आपके सारे काम बन जाएंगे। विरोधियों के पराजित होने की संभावना है। समय अच्छा चल रहा है, दिल का राज बता सकते हैं।

आज का तुला राशिफल – Libra Today Horoscope in Hindi

आज छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए सही मार्गदर्शन मिलने के योग हैं। आज आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। समय बढ़िया है, व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज प्रेम का सर्वोत्तम समय है, अपने प्रेम का इजहार करें।

Advertisment

आज का वृश्चिक राशिफल – Scorpio Today Horoscope in Hindi

आज नौकरीपेशा जातकों की कार्यशैली में बदलाव आने के योग हैं। बिजनेस पार्टनर की अवहेलना न करें, मनमुटाव के योग हैं। आज वाद-विवाद में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम के पथ पर अभी संघर्ष का समय है, सही वक्त का इंतजार करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनुमकरकुम्भ और मीन के लिए आजOctober, 2024 का राशिफल

आज का धनु राशिफल – Sagittarius Today Horoscope in Hindi

आज राजनीति से जुड़े जातकों की व्यग्रताएं और उलझनें कायम रह सकती हैं। आपकी चिंताओं से घर वाले भी परेशान रहेंगे। आज विद्यार्थियों को विद्या में तनिक बाधा आने के योग हैं। धैर्य रखें। आज आपका समय साथी के साथ गुजरने के योग हैं। वित्तीय सबलता बनी रहेगी।

आज का मकर राशिफल – Capricorn Today Horoscope in Hindi

आज आपका मन स्वच्छता और गृह व्यवस्था के नियोजन meमें व्यतीत होगा। घर में बेकार पड़ी चाजों के लेन देन से फायदा होने के योग हैं। आज घर के किसी बुजुर्ग की परेशानी से आपको चिंता बनी रहेगी। लेकिन दाम्पत्य-सम्बन्ध में सहयोग और प्रेम बना रहेगा। धीरज धरें, प्रेम का अनुकूल समय आने वाला है।

आज का कुंभ राशिफल – Aquarius Today Horoscope in Hindi

आज आपका दिन उत्तम है। विरोधी और शत्रु मित्रता करने की पेशकश करेंगे। कोई तीसरा आपके रिश्तों को उलझाने का प्रयास कर सकता है, इसलिए सचेत रहें। छात्रों का मन पढ़ाई में रमा रहेगा। छोटे-मोटे काम, टूट-फूट सही करने पैसे खर्च होंगे। समय निकालें, कहीं बाहर घूमने जाएँ, साथी खुश होगा।

आज का मीन राशिफल – Pisces Today Horoscope in Hindi

आज व्यावसायिक पार्टनर के साथ किसी खास सहयोगी से मिलने के योग हैं। विवादग्रस्त मामले सुलझने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और शरीर-सुख उत्तम रहने के योग हैं।  आज व्यापार में लाभ की सम्भावना है, लेकिन परिश्रम अनिवार्य है। आहिस्ता-आहिस्ता आप प्रेम संबंध में की ऊँचाइयों को छू रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अष्टमी-नवमीं तिथि को लेकर न हों कंफ्यूज: यहां देखें अक्टूबर में कब है संधी पूजा, ये क्यों होती है जरूरी

daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें