Advertisment

9 Jan 2023 Ka Rashifal : कर्क के भाइयों से संबंध खराब हो सकते हैं, सोमवार के लिए क्या कहती है आपकी राशि

9 Jan 2023 Ka Rashifal : कर्क के भाइयों से संबंध खराब हो सकते हैं, सोमवार के लिए क्या कहती है आपकी राशि 9-jan-2023-ka-rashifal-relations-with-cancers-brothers-may-deteriorate-what-does-your-horoscope-say-for-monday-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj Ka Rashifal 24 June 2022 : प्रेम संबंधों में गहरा सकता है संकट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

मेष राशि mesh 9 Jan 2023 Ka Rashifal :
आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। 9 Jan 2023 Ka Rashifal : व्यापार ठीक ठाक चलेगा। आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। astrology भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति उत्तम रहेगी। धन आने की योग है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे।

Advertisment

वृष राशि vrash
माताजी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रातः काल स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में जल, अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को सूर्य मंत्र के साथ जल अर्पण करें। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। मुकदमे में आपको सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपके स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि mithun
रोगों से मुक्ति पाना संभव है। आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। धन कम आने का योग है।

कर्क राशि kark
भाइयों से आपका संबंध खराब हो सकता है। अगर आप कर्मचारी हैं तो अधिकारी से बहस में उलझने से बचें। थोड़ा बहुत धन आने का योग है। शत्रु परास्त होंगे। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी और मंगल देव की आराधना करें। अविवाहित जातकों के लिए बहुत सुंदर अवसर है। आपके विवाह की बात अच्छे रूप से चलेगी। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके संतान का आपको सहयोग प्राप्त होगा।

Advertisment

सिंह राशि singh
भाग्य आपका बहुत कम साथ देगा। नये शत्रु बन सकते हैं। संतान को कष्ट हो सकता है। संतान के संबंध आपसे खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 जनवरी अनुकूल और लाभदायक हैं। 9 जनवरी को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति हेतु उपाय करवाएं। आपका आपके जीवन साथी का और आपके माताजी का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में परेशानी आ सकती है।

कन्या राशि kanya
माताजी को मामूली कष्ट हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का अच्छा योग है। गणेश अथर्वशीर्ष का पूरे सप्ताह पाठ करें। कन्या राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा है। आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। संतान से आपके संबंध भी अच्छे होंगे। संतान की उन्नति भी होगी। मुकदमों में मामूली सफलता मिल सकती है।

तुला राशि tula
आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा बहुत खराब हो सकता है। भगवान शिव का दूध और पानी से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। लोगों के बीच में आप को सम्मान प्राप्त होगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुख की कोई सामग्री आप खरीद सकते हैं। भाइयों से संबंध अच्छा रहेगा। एक बहन या एक भाई से संबंध खराब हो सकता है।

Advertisment

वृश्चिक राशि vishchik
संतान से आपको सहयोग भी प्राप्त होगा। खर्चे बढ़ेंगे। रूद्राष्टक का पाठ करें और शिवजी का जल से अभिषेक करें। आपका स्वास्थ्य ठीक हो सकता है। आपके जीवनसाथी , माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके पास धन आने का अच्छा योग है । भाई बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। संतान की उन्नति हो सकती है।

धनु राशि dhanu
आप सुख संबंधी कोई सामान क्रय कर सकते हैं। आपके घर में कोई शुभ कार्य होगा। आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपके सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशि makar
आपके माताजी और पिताजी को कष्ट हो सकता है। भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे। भाइयों की उन्नति होगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आप घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। मकर राशि के अविवाहित जातकों के विवाह तय होने का संबंध निकट आ रहा है। आपके पास उत्तम प्रस्ताव आएंगे। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। मुकदमे में आप जीत सकते हैं।

Advertisment

कुंभ राशि kumbh
आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में उन्नति होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दूर देश की यात्रा भी हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन राशि meen
भाइयों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपके प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा मिलेगी। आपको अच्छी सीट भी मिल सकती है। धन आने का अच्छा योग है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के पेट में कोई समस्या हो सकती है।

Bansal News Astrology jyotish Aaj ka rashifal 9-jan-2023-ka-rashifal dainik rashifal 9 jan 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें