Advertisment

Covid update today: 24 घंटे में कोरोना से 893 मौत, 2.34 लाख से ज्यादा केस

भारत में एक दिन में 2,34,281 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.10 करोड़ से अधिक हो गई।

author-image
Bansal Desk
Corona Lock Down : फिर लगा टोटल लॉकडाउन! केवल कोरोना टेस्ट के लिए बाहर निकलने की इजाजत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में 2,34,281 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.10 करोड़ से अधिक हो गई।

Advertisment

 मृतकों की कुल संख्या

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 893 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,94,091 हो गई।

संक्रमितों की कुल संख्या

मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 1,19,396 की कमी आई है और अब इनकी तादाद 18,84,937 हो गई है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 4.59 प्रतिशत है। संक्रमण से उबरने की दर 93.89 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर 14.50 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.40 प्रतिशत रही। आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 3,87,13,494 हो गई है।मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 4,10,92,522 हो गई है।

 कोविड टीका

भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 165.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisment

today news omicron case today india today news updates india today news india today latest news updates india today india covid-19 updates india covid cases India Coronavirus Update Hindi News corona News in Hindi live Hindi News Channel MP hindi news Death from Coronavirus Covid Update covid 19 update covid 19 cases today covid 19 coronavirus updates coronavirus update Coronavirus News Updates Coronavirus India Updates Coronavirus India Update Coronavirus Death in delhi coronavirus cases today corona update today corona update corona news today's update bansal news today 893 death due to corona
Advertisment
चैनल से जुड़ें