Advertisment

Bangladeshi fishermen: पश्चिम बंगाल के तट से 88 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

Bangladeshi fishermen: पश्चिम बंगाल के तट से 88 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार 88-bangladeshi-fishermen-arrested-off-west-bengal-coast

author-image
Bansal Desk
Bangladeshi fishermen: पश्चिम बंगाल के तट से 88 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

कोलकाता। भारतीय तट रक्षक ने देश की समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ रहे बांग्लादेश के 88 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं जब्त की हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों और नौकाओं को बुधवार की शाम पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज में समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है।

Advertisment

बंगधुनी द्वीप के पास पकड़े मछुआरे

अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय तटरक्षक ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से करीब 10-15 समुद्री मील भीतर बंगधुनी द्वीप के पास भारतीय समुद्र में कथित रूप से मछलियां पकड़ रहे 88 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया है।’’ उन्होंने कहा कि मंगलवार तड़के सामान्य गश्ती के दौरान भारतीय तटरक्षक जहाज को तीन बांग्लादेशी नौकाएं दिखीं, जो भारतीय समुद्री सीमा में बंगधुनी द्वीप के पास अवैध रूप से मछलियां पकड़ रही थीं।

news bangladesh koi fish farming bangladesh fishermen fisheries sector of bangladesh fisheries law bangladesh fish cutting in bangladesh big fish in bangladesh bangladeshi tv news bangladeshi news bangladeshi fish bangladesh tv news bangladesh t v news bangladesh news tv live bangladesh news today bangladesh news of today bangladesh news live tv bangladesh latest news bangladesh fish Bangladesh baghair fish in bangladesh awesome fishing in bangladesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें