Advertisment

Corona update today: कोरोना केस में आई कमी 83 हजार नए केस, 895 मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 83,876 नए मरीज मिलने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,22,72,014 हो गई।

author-image
Bansal Desk
CG Corona Update:  बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2 हजार से ज्यादा मरीज, 12 की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 83,876 नए मरीज मिलने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,22,72,014 हो गई।

Advertisment

मौत का आंकड़ा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 895 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,02,874 हो गई।

मरीजों की संख्या

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,08,938 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.62 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,16,073 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.19 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 7.25 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 9.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

 टीकाकरण

देश में अभी तक कुल 4,06,60,202 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 169.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisment

 कब कितने मरीज

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

total deaths in india due to corona omicron cases in india new cases of covid kitne corona cases india today india covid-19 deaths india covid deaths india coronavirus india deaths in india due to corona today covid-19 deaths in india Covid in India Covid deaths India COVID deaths in india covid cases in india covid 19 cases in india Coronavirus India Updates coronavirus india coronavirus in India Coronavirus deaths In India coronavirus death in india coronavirus cases in india corona k kitne cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें