Advertisment

छत्तीसगढ़ में 83 असिस्टेंट इंजीनियर्स को मिला ज्वॉइनिंग लेटर: जल संसाधन विभाग में देंगे सेवाएं, CM ने दिए नियुक्ति पत्र

CG New Govt Job: छत्तीसगढ़ में 83 असिस्टेंट इंजीनियर्स को मिला ज्वॉइनिंग लेटर, जल संसाधन महकमे में देंगे सेवा, CM साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र

author-image
BP Shrivastava
CG New Govt Job

CG New Govt Job: छत्तीसगढ़ के 83 असिस्टेंट इंजीनियर्स के लिए दिवाली बड़ी खुशखबर लेकर आई है। दिवाली से दो दिन पहले यानी सोमवार, 28 अक्टूबर को उन्हें सरकारी नौकरी मिली है। इनके ज्वाॅइनिंग लेटर सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सभी असिस्टेंट इंजीनियर्स को (CG New Govt Job) दिए।

Advertisment

ये इंजीनियर्स CGPSC से हुए सिलेक्ट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से जल संसाधन विभाग के लिए चयनित 83 असिस्टेंट इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसमें 80 सहायक अभियंता सिविल और 3 सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के लिए चयनित हुए (CG New Govt Job) हैं।

10 महीने में 7 हजार पदों पर भर्ती प्रोसेज शुरू

सीएम विष्णु देव साय ने कहा, कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी अर्थव्यवस्था खेती किसानी पर निर्भर है। इसके लिए सिंचाई सुविधा का सुचारू होना और इस सुविधा का अधिक से अधिक विस्तार जरूरी है। इसकी जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग के कंधों पर है। CM ने कहा- पिछले 10 महीनों के दौरान सात हजार से ज्यादा शासकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई (CG New Govt Job) है।

एसआई भर्ती 2018 का रिजल्ट घोषित

छत्‍तीसगढ़ में छह साल पहले निकली एसआई भर्ती 2018 का विवाद अब खत्‍म हो गया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार के द्वारा फाइनल रिजल्‍ट (Result of SI Bharti 2018 in CG) जारी कर दिया है। इसमें सिलेक्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी हो गई (CG New Govt Job) है।

Advertisment

[caption id="attachment_689186" align="alignnone" width="921"]publive-image पुलिस भर्ती में सिलेक्ट कैंडिडेट्स के पैरेंट्स सीएम विष्णुदेव साय को मिठाई खिलाते हुए।[/caption]

रिजल्ट को लेकर धरना-प्रदर्शन हुए थे

छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती के फाइनल रिजल्ट (CG SI Bharti 2018 Final Result) जारी करने की मांग को लेकर युवाओं ने कई आंदोलन, धरना प्रदर्शन किए थे। इसी के साथ ही हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई (CG New Govt Job) थी।

ये भी पढ़ें: कूच बिहार ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित: कप्तान सहित बिलासपुर के 6 खिलाड़ी टीम में, पहला मुकाबला हरियाणा से

Advertisment

सालभर पहले हुए थे इंटरव्यू

साय सरकार के द्वारा अब उनका फाइनल रिजल्‍ट (CG SI Bharti 2018 Final Result) जारी किया है। इसे लेकर पुलिस विभाग में तैयारी की जा रही है। बता दें कि 2018 की भर्ती प्रक्रिया का पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था, तभी से कैंडिडेट्स फाइनल रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे थे। आज रिजल्‍ट जारी होने के बाद उम्‍मीदवारों में उत्‍साह (CG New Govt Job) है। उम्‍मीदवारों की चयन सूची पुलिस विभाग की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर उपलब्‍ध है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में SAS अफसरों के ट्रांसफर: कई नगर निगम के कमिश्नर और जिला पंचायत सीईओ बदले

सीजी न्यू गवर्मेंट जॉब सीएम विष्णुदेव साय रायपुर न्यूज़ जल संसाधन विभाग असिस्टेंट इंजीनियर्स को ज्वॉइनिंग लेटर Water Resources Department raipur news Joining Letter to Assistant Engineers CM Vishnudev Sai CG New Government Job 83 असिस्टेंट इंजीनियर्स 83 Assistant Engineers
Advertisment
चैनल से जुड़ें