Advertisment

827 kg Big Cake : सेंट एंटनी के 827वें जन्मदिन पर बनवाया 827 किलोग्राम का केक, दिया बड़ा ट्रिब्यूट

उत्तरी परवूर में सेंट एंटनी को समर्पित एक गिरजाघर ने 827 किलोग्राम वजन का एक विशाल केक बनवाया, जो 110 फुट लंबा और छह फुट चौड़ा है।

author-image
Bansal News
827 kg Big Cake : सेंट एंटनी के 827वें जन्मदिन पर बनवाया 827 किलोग्राम का केक, दिया बड़ा ट्रिब्यूट

कोच्चि। 827 kg Big Cake केरल के एक गिरजाघर ने सेंट एंटनी के 827वें जन्मदिन पर 827 किलोग्राम का केक बनवाया। उत्तरी परवूर में सेंट एंटनी को समर्पित एक गिरजाघर ने 827 किलोग्राम वजन का एक विशाल केक बनवाया, जो 110 फुट लंबा और छह फुट चौड़ा है।

Advertisment

पहले भी काटा गया केक

श्रद्धालुओं को देखने के लिए इसे पहले गिरजाघर परिसर में रखा गया था और बाद में मंगलवार को उसे लोगों के बीच बांटा गया। गिरजाघर के फादर एम्ब्रोस पुथेनवीटिल ने बताया कि एंटनी के जन्मदिन पर पहले भी कई बार केक बनवाया गया और लोगों को बांटा गया, लेकिन यह पहला मौका था जब इतना विशाल केक बनाया गया।

इतनी लगी केक की लागत

उन्होंने कहा, ‘‘ इतना बड़ा केक बनाने के पीछे का मकसद यह था कि खास दिन गिरजाघर आने वाले हर एक व्यक्ति को केक का एक टुकड़ा मिल पाए।’’ उन्होंने बताया कि एक श्रद्धालु ने केक बनाने के लिए 3.5 लाख रुपये दिए थे और वह नहीं चाहता कि उसकी पहचान उजागर की जाए। पुथेनवीटिल ने बताया कि एक स्थानीय ‘बेकरी’ में 20 कर्मचारियों ने इस केक को तैयार किया।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें