Advertisment

7th PEFI National Awards 2024: LNIPE ग्वालियर के प्रोफेसर बृज किशार समेत देश के 27 फिजिकल एजुकेशन के एक्सपर्ट सम्मानित

7th PEFI National Awards 2024: LNIPE ग्वालियर के प्रोफेसर बृज किशार समेत देश के 27 फिजिकल एजुकेशन के एक्सपर्ट सम्मानित

author-image
BP Shrivastava
7th PEFI National Awards 2024

7th PEFI National Awards 2024: देश में शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले 27 जानकारों और दो संस्थाओं को रविवार को दिल्ली में सातवें PEFI (फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया) नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) ग्वालियर के प्रोफेसर बृजकिशोर प्रसाद सहित कई एक्सपर्ट शामिल हैं।
इन सभी को केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (खेल) कुनाल, द्रोणाचार्य अवार्डी हॉकी कोच एके बसंल और शारीरिक शिक्षा की महान हस्ती डॉ. एके उप्पल ने सम्मानित किया।

Advertisment

[caption id="attachment_703997" align="alignnone" width="748"]publive-image प्रोफेसर बृज किशोर प्रसाद अवार्ड के साथ।[/caption]

'फिट और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिला'

संयुक्त सचिव (खेल) कुनाल ने कहा, फिट इंडिया, खेलो इंडिया सहित कई योजनाएं आज खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर रही हैं। खेल को लेकर जनमानस में भी सकारात्मक बदलाव आया है। बड़ी संख्या में खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। उन्होंने शारीरिक शिक्षकों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को बधाई भी दी।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार के मनरेगा के अंतर्गत खेल मैदान के निर्माण के ऊपर किए जा रहे कार्यक्रमों का भी प्रमुखता से उल्लेख किया।

Advertisment

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियन चिकारा सम्मानित

publive-image

कार्यक्रम में वर्ल्ड कुश्ती चैंपियन चिराग चिकारा को इमर्जिंग स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

'बदलता खेल ईको-सिस्टम बदलाव का प्रमाण'

PEFI के सचिव डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की परिकल्पना है कि भारत दुनिया में अगला खेल महाशक्ति बने और जिस तरह से खेल ईको-सिस्‍टम विकसित हो रहा है, वह इस बदलाव का एक प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और पेफी ऐसे शारीरिक शिक्षा और खेलों से जुड़े लोगों को सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

publive-image

पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

डॉ. जी. पी. गौतम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  • 1. धनंजय शॉ (दिल्ली)

सर्वश्रेष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक पुरस्कार
मध्य भारत:

  • 2. अशुतोष शर्मा (मध्य प्रदेश)
  • 3. प्रोफेसर डॉ. बृज किशोर प्रसाद (मध्य प्रदेश)
     उत्तर भारत:
  • 4. आशा दलाल (दिल्ली)
  • 5. सुनीता रानी (दिल्ली)
  • 6. रोहित कुमार (दिल्ली)
  • 7. प्रवीण कुमार (दिल्ली)
     दक्षिण भारत:
  • 8. अनु डी. अलप्पट (केरल)
  • 9. डॉ. श्रीनिवास जी. एम. (कर्नाटक)
     पश्चिम भारत:
  • 10. डॉ. राजेंद्र कुमार सुखदेव देवकाते (महाराष्ट्र)
     पूर्व भारत:
  • 11. साहिनूर खान (पश्चिम बंगाल)
  • 12. अमलेंदु बाग (पश्चिम बंगाल)
Advertisment

सर्वश्रेष्ठ योग शिक्षक पुरस्कार

  • 13. अल्का रहोरा (मध्य प्रदेश)
  • 14. डॉ. शुभांगी भीवाजी दामले (महाराष्ट्र)

ग्रामीण क्षेत्रों में शारीरिक शिक्षा, फिटनेस और खेल के प्रचार हेतु डॉ. जयश्री आचार्य पुरस्कार

  • 15. डॉ. केशब चंद्र गोपे (पश्चिम बंगाल)

डॉ. एम. रॉबसन युवा शोधकर्ता पुरस्कार

  • 16. पोली बोरा (असम)
  • 17. दिलप्रीत कौर (महाराष्ट्र)
  • 18. संजय कुमार एस. (तमिलनाडु)

डॉ. अजमेर सिंह सर्वश्रेष्ठ कोच पुरस्कार

  • 19. डॉ. नीतू दत्ता (पश्चिम बंगाल)
  • 20. अशोक कुमार (उत्तर प्रदेश)
  • 21. ईश्वर भाटी (दिल्ली)
  • 22. कुलदीप सिंह (दिल्ली)
Advertisment

सर्वश्रेष्ठ अधिकारी/जज/रेफरी/अंपायर पुरस्कार

  • 23. रोहित कुमार (दिल्ली)
  • 24. इंद्रनील घोष (उत्तर प्रदेश)

शारीरिक शिक्षा और खेलों में नेतृत्व व उत्कृष्टता के लिए कोमल और वी. के. पाहुजा पुरस्कार

  • 25. डॉ. अनिदेव सिंह (दिल्ली)
  • 26. थॉमस एम. ए. (तेलंगाना)

विशेष छात्रों को कोचिंग के लिए डॉ. राकेश गुप्ता सर्वश्रेष्ठ कोच पुरस्कार

  • 27. पराग अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)

ये भी पढ़ें: भोपाल की लड़कियां संभागीय खो-खो चैंपियन: फाइनल मुकाबले में भोपाल ने सीहोर को हराया, विधायक रघुवंशी ने बांटे पुरस्कार

Advertisment

डॉ. पी. एम. जोसेफ पुरस्कार: शारीरिक शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ संस्थान

  • 28. धर्म समाज सीनियर सेकंडरी स्कूल (उत्तर प्रदेश)
  • 29. असंपशन कॉलेज ऑटोनोमस (केरल)

ये भी पढ़ें: इंदौर के वेंकटेश 23.75 करोड़ में बिके: अय्यर IPL ऑक्शन 2025 में तीसरे सबसे महंगे इंडियन प्लेयर,आवेश पर भी खूब बरसे पैसे

Advertisment
7th PEFI National Awards 2024 PEFI National Awards 2024 7th PEFI National Awards physical education
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें