Advertisment

Republic Day 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में किया ध्वजारोहण, राज्यपाल ने भोपाल में फहराया तिरंगा

Republic Day 2025: मध्यप्रदेश में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे।

author-image
Kushagra valuskar
Republic Day 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में किया ध्वजारोहण, राज्यपाल ने भोपाल में फहराया तिरंगा

Republic Day 2025 LIVE: मध्यप्रदेश में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली।

Advertisment

इंदौर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में परेड के साथ विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकाली गई।

परेड का नेतृत्व कमांडर आईपीएस आदित्य सिंघानिया ने किया। परेड में सीमा सुरक्षा बल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (प्रथम बटालियन), 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस, जिला होमगार्ड सशस्त्र, जिला यातायात पुलिस बल, वन विभाग, एनसीसी, शौर्य दल, स्काउट, गाइड, रेडक्रास और सृजन दल के प्लाटून शामिल रहे। साथ ही बैंड भी परेड में शामिल रही। स्कूली छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य में 89 लाख से अधिक महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। प्रदेश की 26 लाख लाड़ली बहनों को 450 रुपये में रसोई गैस की रीफिलिंग के लिए 2024 में 715 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई।

Advertisment

उन्होंने कहा, 'एमपी में एक लाख से अधिक बहनें लखपति बनी हैं। महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए 850 एमएसएमई इकाइयों को 275 करोड़ की राशि का अंतरण किया गया।' सीएम मोहन यादव ने कहा कि सेनिटेशन व हाइजीन योजना में 19 लाख से अधिक स्कूली छात्राओं को 57 करोड़ की राशि अंतरित की गई है।

Republic Day 2025 Updates:

भोपाल में राज्यपाल पटेल ने किया झंडा वंदन

भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने झंडा वंदन किया और संयुक्त परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री ने इंदौर में फहराया तिरंगा

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीप में परेड की सलामी ली।

Advertisment

जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह ने फहराया ध्वज

जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में हुआ। PWD मंत्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

अलीराजपुर में संपतिया उइके ने झंडा वंदन किया

अलीराजपुर जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया ऊइके ने खेल परिषद मैदान पर झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली।

रतलाम में मंत्री कश्यप ने फहराया ध्वज

रतलाम में कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने झंडा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।

Advertisment

सागर में प्रहलाद पटेल ने ध्वज फहराया

सागर के पीटीसी ग्राउंड में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ध्वज फहराया।

publive-image

श्योपुर में ऊर्जा मंत्री ने फहराया तिरंगा

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने तिरंगा फहराया और सीएम यादव के संदेश का वाचन किया।

publive-image

पन्ना में इंदर सिंह परमार ने परेड की सलामी ली

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री और पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली।

publive-image

आरक्षक ने दांत से कार को खींचा

ग्वालियर में 14वीं वाहिनी में पदस्थ आरक्षक सुनील यादव ने अपने दांत से एक साथ आठ कार को खींचा। उन्होंने एसएएफ मैदान के दौड़ पथ पर गाड़ियों को खींचकर दिखाया। दतिया के पुलिस परेड मैदान में प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंसाना ने परेड का निरीक्षण किया। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया।

सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों की गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

publive-image

Republic day parade Republic Day Parade Live Republic Day 2025 76th Republic Day एमपी गणतंत्र दिवस
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें